राष्ट्रीय स्पर्धा में जिंदल आशा के विशेष बच्चों ने लहराया परचम
जिंदल फाउंडेशन द्वारा संचालित जिंदल आशा केंद्र के विशेष बच्चे मंजेश यादव ने जीता गोल्ड मैडल
केंद्र में प्रशिक्षणरत अहिल्या साव ने भी किया शानदार प्रदर्शन
छत्तीसगढ़ की टीम की राष्ट्रीय स्तर पर हुई सराहना
रायगढ़. जिंदल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों के लिए संचालित संस्था जिंदल आशा के बच्चों ने स्पेशल ओलिंपिक भारत द्वारा मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आयोजित राष्ट्रीय बोक्के स्पर्धा में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। संस्था के मंजेश यादव ने डबल्स कैटेगरी में गोल्ड मैडल हासिल किया। वहीं अहिल्या साव के प्रदर्शन की भी खूब सराहना हुई। राष्ट्रीय स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन कर रायगढ़ लौटने पर जेएसपी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर पीके बीजू नायर ने विशेष बच्चों को सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
चेयरपर्सन श्रीमती शालू जिंदल के नेतृत्व में जिंदल फाउ...










