खरसिया : सांसद राधेश्याम राठिया पहुंचे खरसिया, श्री अखंड राम सप्ताह में हुए शामिल, भंडारे का प्रसाद किया ग्रहण
खरसिया। श्री सियाराम सखा मण्डल द्वारा निरंतर धार्मिक आयोजन कराए जा रहे है जिससे अंचल के युवा बहुत प्रेरित होकर एकजुट हो रहे है । इसी कड़ी में 200 वर्ष से भी अधिक प्राचीन हनुमान मंदिर गंज बाजार खरसिया में श्री अखंड राम सप्ताह का 132 वा वर्ष इस वर्ष भी इन युवाओं द्वारा धूम धाम से मनाया गया। श्री सियाराम सखा मंडल के युवाओं द्वारा आज महा भंडारे का आयोजन किया गया था सक्षम मनोज गोयल अंबिका एवं प्रभात लाठ के सौजन्य से। आज के कार्यक्रम में रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया ने खरसिया पहुंच कर मंदिर दर्शन कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही 5000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। वही सियाराम सखा मंडल के प्रमुख मनोज गोयल ने बताया की आगामी दिनों में भी एक बड़ा आयोजन धर्म की नगरी खरसिया में करवाने के विचार विमर्श जारी है।
श्री अखण्ड राम सप्ताह के सम्मान समारोह पुरुस्कार वितरण क...










