Raigarh

Kharsia News : ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक और बीच बस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित : मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक विधि-विधान से की जाएगी पूजा-अर्चना
Kharsia, Raigarh, Uncategorized

Kharsia News : ग्राम दर्रामुड़ा के गौतम चौक और बीच बस्ती में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित : मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक विधि-विधान से की जाएगी पूजा-अर्चना

जसगीत जगराता, भजन संध्या, डांस-रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिता के अलावा दशहरा मेला का भी होगा आयोजन रायगढ़-खरसिया, 03 अक्टूबर। खरसिया के ग्राम दर्रामुड़ा में शारदीय नवरात्रि का पर्व बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव युवा समिति द्वारा गौतम चौक और नवयुवक दुर्गा बाल समिति द्वारा बीच बस्ती में बहुत ही सुंदर और आकर्षक पंडाल बनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं नीचे बस्ती मांड नदी के किनारे निषाद (केंवट) समाज द्वारा निर्मित मां समलेश्वरी मंदिर में मां समलेश्वरी मैय्या की भी पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर नौ दिनों तक माता रानी के दरबारों में जसगीत जगराता, भजन संध्या, डांस-रंगोली एवं अन्य प्रतियोगिता के अलावा विजयादशमी के अवसर पर गौतम चौक दर्रामुड़ा में दशहरा मे...
युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल (एनआर) श्री अग्रसेन जयंती समारोह बिल्हा के मुख्य अतिथि, समारोह में आज होंगे शामिल
Raigarh

युवा उद्योगपति एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल (एनआर) श्री अग्रसेन जयंती समारोह बिल्हा के मुख्य अतिथि, समारोह में आज होंगे शामिल

बिल्हा: रायगढ़ के प्रतिष्ठित समाजसेवी और युवा उद्योगपति, एन. आर. इस्पात एण्ड पावर प्रा. लि. के चेयरमैन संजय अग्रवाल 3 अक्टूबर, गुरुवार को श्री अग्रवाल सेवा समिति द्वारा आयोजित श्री अग्रसेन जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। यह आयोजन श्री अग्रसेन भवन, बिल्हा में होगा। समिति के अध्यक्ष, सी.ए. राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि संजय अग्रवाल का समाज के प्रति समर्पण और उनके प्रगतिशील विचार सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी उपस्थिति से समारोह की गरिमा में और वृद्धि होगी। समिति के सचिव, मनोज मंगल ने संजय अग्रवाल के अनुभव और मार्गदर्शन की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि यह समाज को नई दिशा देने में सहायक होगा। बलदेव अग्रवाल, प्रमुख कार्यकारी अध्यक्ष, ने जानकारी दी कि इस विशेष अवसर पर सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिसका म...
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राजा खान बनें रायगढ़ अध्यक्ष
Raigarh

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राजा खान बनें रायगढ़ अध्यक्ष

नवरतन शर्मा, संजय शर्मा और नरेंद्र चौबे कार्यकारिणी में शामिल रायगढ़। संयुक्त पत्रकार महासभा के दौरान अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने रायगढ़ जिला अध्यक्ष के पद पर युवा पत्रकार राजा खान की नियुक्ति की है। साथ ही रायगढ़ जिले के तीन वरीय पदाधिकारियों में पत्रकार नवरतन शर्मा को प्रदेश सहसचिव, पत्रकार संजय शर्मा और पत्रकार नरेंद्र चौबे को प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया है। प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि संगठन का एकमात्र उद्देश्य राज्य में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करवाना है। संगठन ने इस उद्देश्य के साथ देश के 16 राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को राष्ट्रीय स्तर उठाने का काम किया है। छत्तीसगढ़ के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, बिहार, मध्यप्रदेश, दिल्ली, राजस्थान औ...
मां महामाया की नगरी मदनपुर (रतनपुर) में “पं. दीपक कृष्ण महाराज” सुनायेंगे श्रीमद् भागवत कथा
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

मां महामाया की नगरी मदनपुर (रतनपुर) में “पं. दीपक कृष्ण महाराज” सुनायेंगे श्रीमद् भागवत कथा

छत्तीसगढ़। नवरात्रि के पावन पर्व में मां महामाया की नगरी मदनपुर (रतनपुर) की धन्य धरा में साहू परिवार द्वारा 04 अक्टूबर शुक्रवार से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन होने जा रहा है। कथा व्यास पर छत्तीसगढ़ के प्रख्यात कथा वाचक पं. दीपककृष्ण जी महाराज (शिक्षा श्रीधाम वृंदावन) ग्राम घघरा (खरसिया) वाले अपनी मधुर वाणी से सभी भक्तों को अमृतमई कथा श्रवण कराएंगे। यह कथा महाराज जी के ऑफिशल युटुब चैनल पर लाइव रहेगा। कथा कार्यक्रम इस प्रकार है! 04 :- अक्टूबर कलश यात्रा वेदी पूजन, महात्मय कथा आरंभ। 05 अक्टूबर :- अवतार वर्णन, परीक्षित जन्म, वराह अवतार। 6 अक्टूबर :- कपिल अवतार, सती चरित्र, ध्रुव चरित्र। 7 अक्टूबर :- गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, रामकृष्ण जन्म। 8 अक्टूबर :- बाल लीला माखन चोरी गोवर्धन लीला। 9 :- अक्टूबर मथुरा गमन, उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह। 10 अक्टूबर :- सुदामा चरित्र, स्वधाम ग...
कार्यालय सहित अपने आस-पास में रखें स्वच्छता का ध्यान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
Raigarh

कार्यालय सहित अपने आस-पास में रखें स्वच्छता का ध्यान-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल

गांधी जयंती पर कलेक्टोरेट परिसर में किया गया सफाई कार्य, दिया स्वच्छता का संदेश जिले भर आयोजित हुआ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा रायगढ़, 2 अक्टूबर 2024/ गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में आज स्वच्छ भारत दिवस के तहत कलेक्टोरेट परिसर सहित जिले भर में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े भी उपस्थित रही। गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्टर श्री गोयल ने कलेक्टोरेट परिसर में स्थापित महात्मा गांधी प्रतिमा में पुष्पांजलि अर्पित की। कलेक्टर श्री गोयल ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छ एवं विकसित राष्ट्र की कल्पना की थी।  उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को अपने कार्यालय में साफ.-सफाई बनाए रखने एवं प्लास्टिक के उपयोग से बचने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति आपके सामने गंदगी करते दिखे तो उन्हे गंदगी करने से रो...
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल की उपस्थिति में भालुमार में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा
Raigarh

कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल की उपस्थिति में भालुमार में आयोजित हुई विशेष ग्राम सभा

रायगढ़, 2 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल की उपस्थिति में विकास खंड घरघोड़ा के ग्राम-भालुमार में आज विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोयल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल उपस्थित रहे। ग्रामसभा अध्यक्ष की अध्यक्षता में ग्राम सभा की कार्यवाही प्रारंभ की गई। पंचायत सचिव द्वारा ग्राम सभा के एजेंडा बिंदुओं को उपस्थित ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कलेक्टर श्री गोयल ने ग्रामीणों से राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन राशि, सुकन्या समृद्धि योजना, गर्भवती माताओं के लिए मिलने वाली पोषण आहार की राशि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री गोयल ने जनपद सीईओ को ग्राम में राशन कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कैंप आयोजित किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान ग्रामीणों ने कलेक्टर को माध्यमिक शा...
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छर्राटांगर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअल लोकार्पण
Raigarh

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छर्राटांगर के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का किया वर्चुअल लोकार्पण

छर्राटांगर से सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया कार्यक्रम में हुए शामिल 32 करोड़ से 14 एकड़ में तैयार हुआ है सर्व सुविधायुक्त कैंपस, 420 छात्राएं कर सकेंगी पढ़ाई रायगढ़, 2 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के ग्राम छर्राटांगर में 32 करोड़ की लागत से नवनिर्मित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का वर्चुअल लोकार्पण किया। सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया कार्यक्रम में छर्राटांगर से शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मौके पर कहा कि आदिवासी समाज के बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा मुहैय्या कराने के उद्देश्य से पूरे देश में एकलव्य संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। सर्वसुविधायुक्त ये संस्थान आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा के स्तर को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के कल्याण और उत्थान से जुड़ी योजनाएं जो ल...
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान, ली स्वच्छता शपथ
Raigarh

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर पुलिस कर्मियों ने किया श्रमदान, ली स्वच्छता शपथ

02 अक्टूबर, रायगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 155वीं जयंती के अवसर पर देश में "स्वच्छ भारत दिवस-स्वच्छता ही सेवा" पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राष्ट्रपिता की जयंती के साथ ही आज भारत के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्री लाल बहादुर शास्त्री की भी जयंती है, जिन्होंने "जय जवान जय किसान" का अमर नारा देशवासियों को दिया गया है ।  "स्वच्छ भारत दिवस" के तहत पुलिस कार्यालय, थाना, चौकिया में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पुलिस कर्मियों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए राष्ट्रपिता बापू के स्वच्छता और सत्य के संदेश को जीवंत किया। महात्मा गांधी जी ने अपने जीवन में स्वच्छता को अत्यधिक महत्व दिया था और उनका मानना था कि "स्वच्छता स्वतंत्रता से भी अधिक महत्वपूर्ण है।" इसी भावना को आगे बढ़ाते हुए जिला पुलिस प्रमुख दिव्यांग कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक रायगढ़ के मार्गदर्शन में आज पुलिस कार्यालय, थाना...
अवैध शराब परिवहन पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख की शराब और वाहन जब्त
Raigarh

अवैध शराब परिवहन पर चक्रधरनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 9 लाख की शराब और वाहन जब्त

रायगढ़। 02 अक्टूबर के शुष्क दिवस को ध्यान में रखते हुए रायगढ़ पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन पर बड़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन एवं एडिशनल एसपी आकाश मरकाम के मार्गदर्शन में थाना चक्रधरनगर के प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई की। 01 अक्टूबर 2024 की शाम थाना प्रभारी चक्रधरनगर को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति वैन्यू कार (CG 13 AN 6101) में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर एकताल रोड से मेडिकल कॉलेज रायगढ़ की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी ने मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी के निर्देश दिए और स्वयं पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एमसीएच अस्पताल के आगे मेन रोड पर वैन्यू कार को रोका गया।  वाहन चालक ने अपना नाम विवेक महंत (पिता स्व. बाबा दास महंत, उम्र 25 वर्ष, निवासी रेलवे बंगलापारा, दशरथ पान ठेला, थाना...
दुर्गा पूजा समितियों की बैठक में सुरक्षा के विशेष निर्देश : पुलिस की सख्त होगी निगरानी
Raigarh

दुर्गा पूजा समितियों की बैठक में सुरक्षा के विशेष निर्देश : पुलिस की सख्त होगी निगरानी

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में थाना कोतरारोड़ के प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा आज दुर्गा पूजा आयोजन समितियों की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक कोतरारोड़ थाना परिसर में आयोजित हुई, जिसमें थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने सभी दुर्गा पूजा आयोजन समितियों को सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस पेट्रोलिंग टीमें 24x7 सतर्क रहेंगी और हर समय अपने निर्धारित क्षेत्रों में भ्रमण पर रहेंगी। किसी भी अप्रिय घटना, दुर्घटना या कानून-व्यवस्था से संबंधित समस्या पर पुलिस त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। इस बैठक में, थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने पुलिस कंट्रोल रूम में हुई एडिशनल एसपी आकाश मरकाम की अध्यक्षता वाली बैठक के निर्देशों को पुनः प्रस्तुत किया। इसमें दुर्गा पूजा पंडालों में सुरक्षा और...