भारत 1600 सालों तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था और इसमें अग्र समाज की बड़ी भूमिका रही : ओपी चौधरी
कलेक्टर कार्तिकेय गोयल ने इतनी वृहद और शानदार आयोजन के लिए अग्र समाज की सराहना की
रायगढ़, 5 अक्टूबर : नगर में चल रही महाराजा श्री अग्रसेन जयंती 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चली जिसमें 100 से अधिक विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ।शुक्रवार 4 अक्टूबर को निगम ऑडिटोरियम में पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन में वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओ.पी. चौधरी एवं विशिष्ट अतिथि रायगढ़ कलेक्टर कार्तिकेय गोयल शामिल हुए। अग्र समाज ने उनका आत्मीय स्वागत किया। उनके साथ मंच पर पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, अग्रसेन सेवा संघ के कार्यवाहक अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल (लेन्ध्रा),अग्रोहा धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील मित्तल,पूर्व अध्यक्ष राकेश अग्रवाल,मनीष पालीवाल,बजरंग अग्रवाल (जूटमिल),कविता बेरीवाल एवं आशा टाइटन मौजूद थे। कार्यक्रम का श...










