रायपुर में एप्पल स्टोर से 1.89 करोड़ की चोरी, 173 iPhone ले उड़े चोर; DVR भी गायब

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चोरों ने एक मोबाइल स्टोर को निशाना बनाकर करीब 1.89 करोड़ रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में मरीन ड्राइव के सामने स्थित iNext मोबाइल स्टोर में हुई।