प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री पर कार्रवाई, नशीली दवाओं के साथ आरोपी गिरफ्तार
आरोपी से 160 नग ट्रामाडोल कैप्सूल, 170 नग बुटरम इंजेक्शन और नगदी रकम जप्त, जूटमिल और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देश पर रायगढ़ पुलिस द्वारा नशीली और प्रतिबंधित दवाओं के अवैध उपयोग व बिक्री पर रोक लगाने हेतु व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में, जूटमिल पुलिस और साइबर सेल की टीम ने प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर बड़ी मात्रा में नशीली दवाएं जब्त की हैं।
मुखबिर से प्राप्त गोपनीय जानकारी के आधार पर, पुलिस ने आरोपित दिलीप सिंह राजपुत पिता स्वर्गीय पिताम्बर सिंह राजपूत उम्र 32 वर्ष साकिन बाजिनपाली महरापारा वार्ड नं. 30 थाना जूटमिल को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 160 नग ट्रामाडोल कैप्सूल और 170 नग बुटरम इंजेक्शन बरामद किए गए, जिनकी कुल कीमत 12,717 रुपये आंकी गई है। साथ ही आरोपी से दवाओं की अ...










