जमीन गाईडलाईन दर बढ़ने के खिलाफ कांग्रेस ने मुख्यमंत्री का फूंका पुतला
रायगढ़। छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार द्वारा जमीन गाईडलाईन की दरों में की गई बेतहाशा बढ़ोतरी के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने आज एक उग्र विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के आदेशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शाम 5 बजे स्टेशन चौक पर एकजुट होकर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। यही नहीं, कांग्रेसियों ने सरकार की जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नगेंद्र नेगी ने कहा कि भाजपा सरकार ने रातोंरात जमीन की कीमतों में अप्रत्याशित वृद्धि कर दी है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के लिए मकान बनाना या खरीदना अब एक सपना बन गया है। वहीं, शहर अध्यक्ष शाखा यादव आरोप लगाया कि यह बढ़ोतरी भू-माफियाओं को फायदा पहुंचाने और आम आदमी को लूटने की साजिश है। गाइड लाइन दरों में 10 से लेकर 900 प्रतिशत तक की बढ़ोतर...










