साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा : ग्राम घघरा में जिला पुलिस और हेल्पिंग हैंड्स क्लब ने किया स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
शिविर में इलाज के साथ दी गई जागरूकता की दवाएं
रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में साइबर जन जागरूकता पखवाड़े के तहत जिला पुलिस और हेल्पिंग हैंड्स क्लब द्वारा ग्राम घघरा में एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में डॉ. दिलेश्वर पटेल और उनकी टीम ने रक्तचाप (बीपी) और शुगर की जांच की और परामर्श के अनुसार निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। दंत चिकित्सक डॉ. विकास अग्रवाल और डॉ. हितेश गवेल ने भी ग्रामीणों और बच्चों के दांतों तथा मसूडों की जांच की और उन्हें निशुल्क दवाइयाँ, दंत मंजन और मलहम प्रदान किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने ग्राम घघरा, मकरी, हलाहुली और आसपास के गांवों से आए ग्रामीणों को साइबर सेल द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने इन महत्वपूर्ण जानकारियों और बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला:- संदिग्ध लिंक पर क्लिक न क...










