Raigarh

दिनदहाड़े घर घुसकर हजारों रुपए के गहनों की चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
Raigarh

दिनदहाड़े घर घुसकर हजारों रुपए के गहनों की चोरी, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़। कापू थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम में दिनदहाड़े घर का ताला तोड़कर हजारों रुपए के जेवर की चोरी का मामला सामने आया है। प्रार्थी के मुताबिक करीब 6 लोगों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। जिसमें से एक युवक बाहर खड़ा था और बाकी 5 लोग घर का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे। इस दौरान अचानक घर मालिक को आता देखकर सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। जिसके बाद इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की पड़ताल शुरू कर दी है। इस घटना के बारे में रिर्पोटकर्ता ने बताया है कि ग्राम सुपकालो में रहता हूं, खेती किसानी का काम करता हूं। बीते दिनांक 16 अक्टूबर को सुबह करीब 09.00 बजे घर में ताला लगाकर पूरे परिवार के साथ खेत में काम करने गये थे। खेत से काम करके वापस आने पर लगभग दोपहर साढ़े 12 बजे घर से कुछ दूरी पर दो मोटर सायकल खड़ा था। एक मोटर सायकल में बैठ कर ए...
रायगढ़ जिले में साइबर जागरूकता पखवाड़े का समापन : 3 लाख लोगों तक पुलिस की प्रत्यक्ष पहुंच
Raigarh

रायगढ़ जिले में साइबर जागरूकता पखवाड़े का समापन : 3 लाख लोगों तक पुलिस की प्रत्यक्ष पहुंच

जिला मुख्यालय में  सर्वोच्य न्यायालय के न्यायमूर्ति प्रशांत मिश्रा और वित्त मंत्री ओपी चौधरी की उपस्थिति में हुआ था वृहद जागरूकता कार्यक्रम पखवाड़े में आईजीपी डॉ. संजीव शुक्ला ने किया 'जागरूक हो जाओ' सॉन्ग का विमोचन खरसिया में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम में करीब एक हजार लोगों को दिलाई गई साइबर सुरक्षा की शपथ साइबर अपराधों पर जागरूकता के लिए रायगढ़ पुलिस और प्रशासन के साथ हेल्पिंग हैंड की संयुक्त पहल रायगढ़ पुलिस की अनवरत जागरूकता मुहिम “Cyber_subah”, पुलिस जनचौपाल, चलित थाना रहेगी जारी साइबर अपराधों से बचने सामुदायिक सहभागिता की अपील रायगढ़। पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देशन पर 5 अक्टूबर से प्रदेश के सभी जिलों में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर रायगढ़ पुलिस तथा हेल्पिंग हैंड व...
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 453 लोग हुए लाभान्वित
Raigarh

आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 453 लोग हुए लाभान्वित

ऋतु अनुसार आहार विहार, दिनचर्या, परहेज के बारे में दी गई जानकारी स्वस्थ जीवन शैली हेतु योगासन के संबंध में किया गया पाम्पलेट का वितरण रायगढ़, 19 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में ग्राम-बुनगा के विभिन्न स्कूलों में आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आस-पास के क्षेत्र के लोगों को नि:शुल्क चिकित्सा सेवा प्रदान करना तथा आयुर्वेद से सभी प्रकार की बीमारियों का निदान एवं उपचार करना था। आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में लगभग 453 लोग लाभान्वित हुए। शासकीय आयुर्वेद औषधालय बुनगा के प्रभारी आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी एमएस डॉ.अजय नायक के द्वारा शिविर में आए लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आयुर्वेद संबंधित मूलभूत जानकारी से अवगत कराया। आसपास के क्षेत्र परसापाली, रनभाटा, छिछोर उमरिया, बारडोली, बोंदा में स्वास्थ्य शिविर लगाकर औषधि उपलब्ध किया गया। ...
सराईपाली में आयोजित हुआ पीटीएम कार्यक्रम
Raigarh

सराईपाली में आयोजित हुआ पीटीएम कार्यक्रम

बच्चों को नियमित स्कूल भेजने, गृह कार्य के बारे में पूछने एवं पीटीएम बैठक में आने हेतु पालकों को किया गया प्रेरित कमजोर विद्यार्थियों के लिए लगाएं अतिरिक्त कक्षाएं रायगढ़, 19 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में शिक्षा में कसावट लाने के लिये स्कूलों का नियमित निरीक्षण करने एवं राज्य शासन के द्वारा शालाओं में त्रैमासिक परीक्षा के बाद पीटीएम आयोजित करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के परिपालन में आज हायर सेकेंडरी स्कूल सराईपाली में पीटीएम कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जिला शिक्षा अधिकारी श्री राव एवं बड़ी संख्या में पालकगण शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पालकों को अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने, बच्चों के गृह कार्य के बारे में पूछने, नियमित रूप से बैठक में आने, समय-समय पर बच्चों के शैक्षिक...
बरमकेला क्षेत्र के बार (देवगांव) में 02 नवंबर से 08 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन
Raigarh, Sarangarh

बरमकेला क्षेत्र के बार (देवगांव) में 02 नवंबर से 08 नवंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का होगा आयोजन

छत्तीसगढ़ के संगीत विशारद एवं शिक्षा विशारद तथा ख्याति प्राप्त प्रख्यात कथा प्रवक्ता प्रभा देवी चौबे जी के मुखारविंद से बहेगी भक्ति की धारा स्वर्गीय गुण निधि पटेल के पावन स्मृति एवं वार्षिक श्राद्ध पर किया जा रहा है यह आयोजन रायगढ़:- नवीन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बरमकेला ब्लॉक के समीपस्थ ग्राम बार में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का भक्तिमय आयोजन 02 नवंबर शनिवार से 08 नवंबर शुक्रवार तक किया जाएगा। जिसमें चपले खरसिया से पधारे छत्तीसगढ़ के ख्याति प्राप्त प्रख्यात कथा प्रवक्ता श्रीमती प्रभा देवी चौबे  (शिक्षा व संगीत विशारद ) अपनी ओजस्वी एवं अमृतमयी वाणी से कथा का वाचन करेंगे। इस कथा के प्रारंभ दिवस अर्थात 01 नवंबर 2024 दिन शुक्रवार को शाम 04:00 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, वहीं अगले दिन 02 नवंबर दिन शनिवार से दोपहर 03 बजे से 07 बजे तक श्रीमद् भागवत कथा की पावन भक्ति की धारा प्र...
रेलवे संपत्ति चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Raigarh

रेलवे संपत्ति चुराने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, घरघोड़ा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आरोपियों से 45 मीटर तांबा तार, 10 किलोग्राम तांबा और नकदी बरामद, गिरफ्तारी से 02 बड़ी चोरियों का किया खुलासा रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में सक्रियता से काम करते हुए घरघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। आज दिनांक 19.10.2024 को प्रार्थी असरफ अंसारी (24 वर्ष, निवासी ग्राम पीपरा मदन गोपाल, तह. देवरिया, जिला देवरिया, उत्तर प्रदेश) ने घरघोड़ा थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने बताया कि दिनांक 16.10.2024 को 2:40 बजे नवापारा टेण्डा स्टोर से किसी अज्ञात चोर ने 20 मीटर कैटनरी तार, जिसकी कीमत 10,000 रुपये है, चोरी कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 299/2024, धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान निरीक्षक अमित तिवारी, थाना प्रभारी घरघोड़ा द्वारा सक्रिय किये गये मुखब...
भारतीय संस्कृति परीक्षा छात्रों को अपनी संस्कृति से परिचय कराती है – छात्रा एम्बेसडर धनेश्वरी लहरे
Kharsia, Raigarh

भारतीय संस्कृति परीक्षा छात्रों को अपनी संस्कृति से परिचय कराती है – छात्रा एम्बेसडर धनेश्वरी लहरे

खरसिया। शासकीय महात्मा गाँधी स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरसिया के हिंदी विभाग में दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को गायत्री परिवार शांति कुञ्ज हरिद्वार के द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया. प्राचार्य डॉ राकेश तिवारी के निर्देशन में प्रभारी शिक्षक डॉ रमेश टंडन ने परीक्षा आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. प्रो. अंजना शास्त्री हिंदी विभाग एवं छात्रा एम्बेसडर धनेश्वरी लहरे के प्रयास से विभिन्न कक्षाओं में नियमित अध्ययनरत छात्रों ने उक्त परीक्षा को दिलाया. परीक्षा में धर्म, संस्कृति, प्राचीन साहित्य, वेद, आयुर्वेद, योगा आदि से सम्बंधित प्रश्नों का जवाब ओ एम आर सीट में विकल्पीय प्रश्नों के रूप में छात्रों ने दिया, साथ ही पांच प्रश्नों का उत्तर एक एक पंक्ति में भी दिए. गायत्री परिजन पंचराम निषाद एवं अरविन्द गवेल ने इसके लिए छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए संस्कृति दर्पण नामक पुस्तक भी...
मिलूपारा स्थित गणेश ट्रेडर्स में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक
Raigarh

मिलूपारा स्थित गणेश ट्रेडर्स में लगी आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक

रायगढ़/ तमनार ब्लॉक के ग्राम मिलूपारा में स्थित गणेश ट्रेडर्स में 18 अक्टूबर की रात लगभग 11 से 12 बजे के बीच भीषण आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखा करोड़ों का हार्डवेयर सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक ने घटना की सूचना तुरंत तमनार थाने और तहसीलदार को दी। दुकान के बाहर स्थित बरामदे का बल्ब और शॉप नेम बोर्ड का लाइट अब भी चालू था, जिससे शॉर्ट सर्किट की संभावना कम लग रही है। दुकान मालिक के परिजन संतोषी डनसेना ने बताया कि यह नई और बड़ी दुकान थी, लेकिन बीमा नहीं कराया गया था। उन्होंने आगजनी की घटना को किसी के द्वारा दुर्भावना से अंजाम देने की आशंका जताई है।क्या है नुकसान का अनुमानहालांकि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान मालिक ने बताया कि करोड़ों का सामान नष्ट हो चुका है। आग कैसे लगी, इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है तथा नुकसान का सटीक आकलन नहीं हो पाया है। पुलिस ने...
शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई
Raigarh

शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को भेजा जेल, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़। बीते 17 अक्टूबर को थाना कोतवाली में मूलतः जिला जांजगीर-चांपा की रहने वाली एक युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई, जिसमें लक्ष्मीपुर, रायगढ़ के निवासी सम अजीत महंत पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने के साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है। थाना प्रभारी कोतवाली, निरीक्षक सुखनंदन पटेल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के आवेदन पर उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। महिला प्रधान आरक्षक बसंती खुंटे को पीड़िता का विस्तृत बयान लेने और मामले की विवेचना करने का निर्देश दिया गया। पीड़िता ने अपने बयान में बताया कि वह नवंबर 2021 में रायगढ़ में पढ़ाई के लिए आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात लक्ष्मीपुर के निवासी सम अजीत महंत से हुई। 20 जनवरी 2022 को आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसे युवती के किराए के मकान में शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। इसके बाद भी आ...
कृषक मवेशियों की तस्करी पर धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 66 मवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त
Raigarh

कृषक मवेशियों की तस्करी पर धरमजयगढ़ पुलिस की कार्रवाई, 66 मवेशियों को तस्करों से कराया मुक्त

मौके पर गिरफ्तार 07 मवेशी तस्करों को पशुक्रूरता के अपराध में पुलिस ने भेजा जेल रायगढ़।‌पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशानुसार कृषक मवेशियों की तस्करी एवं क्रूरता पर अंकुश लगाने के लिए थाना प्रभारीगण सूचनातंत्र को सक्रिय कर तस्करों पर नजर रहे हैं। इसी क्रम में, 17-18 अक्टूबर की रात थाना प्रभारी धरमजयगढ़, निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को मोबाइल पर सूचना मिली कि कुछ मवेशी तस्कर भूखे-प्यासे कृषक मवेशियों को पैदल मारते-पीटते हुए ग्राम बोरो के जंगल से झारखंड की ओर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने पर एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के नेतृत्व में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ और उनके स्टाफ ने तस्करों की पहचान करते हुए बोरो जंगल में घेराबंदी की। इस दौरान, 07 मवेशी तस्करों को पकड़ लिया गया। मौके पर सूचनाकर्ता गुरूचरण सिह राजपूत वार्ड नं. 08 पतरापारा धरमजयगढ़ और गवाह मौजूद थे, जिनके समक्ष आरोपिय...