Raigarh

पुसौर पुलिस ने महिला और उसके बेटे से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा
Raigarh

पुसौर पुलिस ने महिला और उसके बेटे से मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा

रायगढ़। पुसौर थाना क्षेत्र के बड़े भंडार गांव में महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गैर-जमानती धाराओं के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इस घटना को लेकर कल दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को प्रार्थी श्रवण सारथी (39 वर्ष), पिता चैतराम सारथी, निवासी बड़े भंडार, ने पुसौर थाने में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रार्थी श्रवण सारथी ने शिकायत में बताया कि दिनांक 31 अक्टूबर 2024 को दोपहर लगभग 3 बजे गांव का ही लक्ष्मी सारथी शराब के नशे में उनके घर के सामने गाली-गलौज कर रहा था। जब उसकी मां श्रीमती ननकी बाई ने उसे गाली-गलौज करने से मना किया, तो लक्ष्मी सारथी के साथ उसका भाई भागीरथी सारथी और साथी सोनकेश्वर सारथी एवं विजय सारथी भी वहां पहुंचे। चारों ने मिलकर मां-बेटे के साथ दुर्व्यवहार किया, अभद्र भाषा का प्रयोग किया और मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी द...
रायगढ़ में एटीएम की चोरी करने की कोशिश : चोर ने काट दिए थे मशीन और तार कनेक्शन, नहीं ले जा सका रूपए
Chhattisgarh, Raigarh

रायगढ़ में एटीएम की चोरी करने की कोशिश : चोर ने काट दिए थे मशीन और तार कनेक्शन, नहीं ले जा सका रूपए

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एटीएम की चोरी करने का प्रयास चोर ने किया, लेकिन एटीएम मशीन नहीं निकल पाने से उसे वैसा ही छोड़कर फरार हो गया। घटना के बाद मामले की सूचना पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक राजापारा होमगार्ड ऑफिस के पास रहने वाला शशिकांत थवाईत 55 साल मां शारदा सर्विसेस कंपनी में काम करते हुए एटीएम मशीन का मेंटनेंस काम करता है। गुरूवार को जूटमिल थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उनकी कंपनी का इंडिया 1 का एटीएम ग्राम कोड़ातराई आयुष होटल के बगल में लगा हुआ है। गुरूवार को कोड़ातराई में रहने वाला टीकाराम साहू ने उसे सूचना दिया कि किसी अज्ञात चोर ने एटीएम मशीन को चोरी करने का प्रयास किया, पर एटीएम मशीन को निकाल नहीं पाने से मशीन को ले जा नहीं सका और उसे वहीं छोड़कर भाग गया है। जिसके बाद शशिकांत तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच करने ...
ओपी चौधरी ने स्व. गायत्री देवी के निवास पहुँच कर दी श्रद्धाजंलि
Raigarh

ओपी चौधरी ने स्व. गायत्री देवी के निवास पहुँच कर दी श्रद्धाजंलि

रायगढ़, 01 नवंबर : सुभाष चौक स्थित नगर की फर्म श्रीराम पूनमचंद परिवार के स्व.महावीर प्रसाद अग्रवाल की धर्मपत्नी श्रीमती गायत्री देवी अग्रवाल का स्वर्गवास हो गया था। वे प्रतिष्ठित समाजसेवी प्रफुल्ल गर्ग और प्रदीप गर्ग की माता श्री थी एवं भाजपा के नगर महामंत्री ऐश अग्रवाल की दादी थी। वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी गुरुवार को पार्क एवेन्यू स्थित स्व. गायत्री देवी के निवास पहुंचे एवं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। ओपी चौधरी ने कहा की स्व. गायत्री देवी बहुत ही धर्म परायण और हंसमुख प्रवृत्ति की महिला थी। उन्होंने उनके पुत्र प्रदीप गर्ग और पोते ऐश अग्रवाल से काफी देर चर्चा की। ...
हाथियों की समस्या को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम : रायगढ़ में फसल नुकसान से परेशान हैं ग्रामीण, मुआवजा बढ़ाने की कर रहे मांग
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

हाथियों की समस्या को लेकर किसानों ने किया चक्काजाम : रायगढ़ में फसल नुकसान से परेशान हैं ग्रामीण, मुआवजा बढ़ाने की कर रहे मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला के अमलीडीह में शुक्रवार को किसानों ने चक्काजाम कर दिया। हाथियों से लगातार हो रहे फसल नुकसान को देखते हुए ग्रामीण सड़कों पर बैठे हुए हैं और विभाग से मिलने वाले मुआवजा को बढ़ाकर देने की मांग कर रहे हैं। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में तकरीबन 15 दिनों से 45 हाथियों का दल विचरण कर रहा है और यह दल रात होने के बाद किसी न किसी खेतों तक पहुंच रहा है। ऐसे में दो दिन पहले भी हाथियों ने भालूमार, अमलीडीह पंडरीपानी क्षेत्र में किसानों की फसल को रौंदा था। जिससे परेशान होकर आज दोपहर तकरीबन 12 बजे के बाद ग्रामीण अमलीडीह के मुख्य रास्ते पर बैठकर चक्काजाम करते हुए अपनी मांगो को लेकर नारेबाजी करने लगे। जिसकी जानकारी मिलने के बाद घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर उन्हें समझाईश देने में जूटी है। कम मिल रहा मुआवजाग्रामीणों का कहना है कि हाथी फसल नुकसान करते हैं, तो उसका विभाग मुआवजा के तौर प्रति...
खरसिया के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार : लोगों ने मां लक्ष्मी एवं गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना
Kharsia, Raigarh

खरसिया के ग्रामीण अंचलों में धूमधाम से मनाया गया दीपावली का त्योहार : लोगों ने मां लक्ष्मी एवं गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर की सुख-समृद्धि की कामना

रॉबर्टसन, चपले, बड़े डूमरपाली में मां काली की प्रतिमा स्थापित, आज 01 नवम्बर से 03 दिवसीय मेले का शुभारंभ रायगढ़-खरसिया। प्रकाश का महापर्व दीपावली का त्योहार 31 अक्टूबर गुरूवार को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया। खरसिया शहर के अलावा ग्रामीण अंचलों में लोगों ने दीपावली पर अपने घरों में दिये जलाए तथा मां लक्ष्मी एवं गणेश भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। लोगों ने एक-दूसरे को दीपावली की बधाई दी तथा घर-घर जाकर मिठाईयां बांटी। इस अवसर पर बच्चे खुब पटाखे छोड़ते नजर आए, वहीं महिलाएं दीप जलाती नजर आईं। दीपावली पर्व को लेकर घरों की साफ-सफाई रंगाई आदि का कार्य पर्व से पहले किया गया था। दीपावली पर्व के दिन घरों की सजावट बिजली, फूलों आदि से की गई थी। दीपावली के शुभ अवसर पर गुरूवार की शाम से देर रात तक जहां लक्ष्मी-गणेश की विधिवत् पूजा-अर...
रायगढ़ में हाथियों ने 39 किसानों की फसलों को रौंदा : 45 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, वन विभाग कर नुकसान का आकलन
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

रायगढ़ में हाथियों ने 39 किसानों की फसलों को रौंदा : 45 हाथियों के दल ने मचाया उत्पात, वन विभाग कर नुकसान का आकलन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में बुधवार की रात को हाथियों ने धान फसल को रौंद दिया। घरघोड़ा रेंज में 45 हाथियों की मौजूदगी है, जो लगातार किसानों के फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वन विभाग की टीम नुकसान का आकलन कर रही है। बुधवार की रात को समारूमा के जंगल से 45 हाथियों का झुंड निकलकर ग्रामीणों के खेतों तक पहुंच गया। यहां हाथियों ने 4 किसानों के फसल को रौंद दिया। उनके आने की जानकारी जब ग्रामीणों को लगी, तो उसे जंगल की ओर भगाने का प्रयास किया गया। ऐसे में हाथी दल पड़कीपहरी होते हुए खूंटाडेरा, भालूमार, पंडरीपानी और अमलीडीह के खेतों में भी फसलों का नुकसान पहुंचाते हुए सुबह 5 बजे अमलीडीह के जंगल में चले गए। बताया जा रहा है कि इस दौरान हाथियों ने करीब 35 किसानों के फसलों रौंदा है। इसमें ज्यादा नुकसान भालूमार में हुआ है। सप्ताह भर से डटा है दलबताया जा रहा है कि 45 हाथियों का दल करीब सप्ताह भर से घरघोड़ा ...
ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत, शिनाख्त में जुटी रेलवे पुलिस, घर में छाया मातम
Raigarh

ट्रेन से कटकर 2 लोगों की मौत, शिनाख्त में जुटी रेलवे पुलिस, घर में छाया मातम

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल बुधवार को सुबह एक ही रेलवे ट्रेक पर दो लोगों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जिसकी पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में बुधवार को 100 मीटर की दूरी में दो लोगों की ट्रेन से कटी संदिग्ध लाश मिलने की सूचना मिली थी। इससे पुलिस मौके पर जाकर पंचनामा तैयार कर शव को अस्पताल के मरच्यूरी में रखते हुए जांच शुरू किया था। इस दौरान पहला शव चक्रधरनगर फाटक के पास मिली थी। इससे जांच पता चला कि उक्त मृतक सक्ती जिला के डूमरपारा निवासी ओमप्रकाश महंत पिता कुशवा दास महंत (40 वर्ष) हो विगत कई साल से चक्रधरनगर थाना क्षेत्र के संजय नगर में परिवार के साथ रहता था और एमपी में किसी प्लांट में काम करता था। मृतक दीपवाली त्यौहार को लेकर विगत कुछ दिन पहले ही रायगढ़ आया था। मंगलवार शाम करीब 4 बजे परिजनों को बताया कि व...
विधायक उमेश पटेल ने दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh, Raipur

विधायक उमेश पटेल ने दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

रायगढ़-खरसिया। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया के विधायक उमेश पटेल ने दीपावली की प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। इस दौरान विधायक श्री पटेल ने सभी की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की है। उन्होंने सुख, समृद्धि और संपन्नता के प्रतीक दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी के जीवन में सुख समृद्धि, शांति एवं आरोग्य का संचार हो। उन्होंने कहा कि दीपावली का पर्व मर्यादा, सत्य एवं सद्भावना का भी संदेश देता है। दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक है। दीपावली का यह पर्व हम सबके जीवन को प्रकाशमय करें इसकी भी उन्होंने कामना की है। ...
इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने किया नमन
Raigarh

इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को कांग्रेस ने किया नमन

रायगढ़। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी अनिल शुक्ला ने आज साथियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री प्रियदर्शी इंदिरा गांधी को उनकी शहादत दिवस पर और लौह पुरुष व पूर्व गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उनकी स्मृति तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने इंदिरा गांधी को महान नेत्री निरूपित करते हुए कहा कि वे बाल्यावस्था से ही राजनीति की ओर सक्रिय थीं। उन्होंने 10 वर्ष की अवस्था में अपने प्रदर्शन से लोगों का ध्यान आकृष्ट किया। श्रीमती गांधी गरीबों, श्रमिकों की रक्षक, राष्ट्रीय एकता और अखण्डता की अनुयायी, करुणा तथा सहिष्णुता की प्रतिमूर्ति थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को आज के दिन शहादत दिवस के रूप में मनाया जाता हैं। राष्ट्र की एकता और अखण्डता को बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाली पूर...
घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक चालक की मौत

रायगढ़ : ट्रैक्टर चालक ने तेज एवं लपरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए सामने जा रहे बाइक चालक को ठोकर मार कर फरार हो गया। आसपास के लोगों ने घायल युवक के परिजनों को सूचना देते हुए अस्पताल भेजा, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बनई निवासी मनहरण राठिया पिता सुबरन राठिया (19) सोमवार को सुबह किसी काम से अपने नाना के घर रोडोपाली बाइक में गया था। जहां काम निपटाने के बाद दोपहर करीब एक बजे अपने घर आने के लिए निकला था। इस दौरान दो बजे के आसपास घरघोड़ा और ढोलनारा के बीच पहुंचा था कि पीछे से एक तेज रफ्तार से आ रही रेली लोड़ ट्रैक्टर के चालक ने वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसे जोरदार ठोकर मार दिया। जिससे वह बाइक समेत सडक़ में गिर गया। इस हादसे में मनहरण के सिर व हाथ-पैर में गंभीर चोट लगी थी। वहीं आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल मौके पर पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने उसी ...