Raigarh

चावल मांगने पर सोसाइटी संचालक ने विकलांग ग्रामीण को पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
Raigarh

चावल मांगने पर सोसाइटी संचालक ने विकलांग ग्रामीण को पीटा, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र में एक विकलांग ग्रामीण को शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पिछले माह का चावल मांगना उस वक्त महंगा पड़ गया जब सोसाइटी संचालक ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है। तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जरेकेला निवासी विद्यानंद ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि बचपन से वह विकलांग है और अपने घर में कम्प्यूटर व फोटो कॉपी दुकान चलाता है और अपने छोटे भाई के परिवार व माता-पिता के साथ रहता है। पीड़ित ने बताया कि उसका और उसके भाई का राशन कार्ड अलग-अलग बना है, जिसमें हर माह शासकीय उचित मुल्य की दुकान से चावल लेते हैं। पीड़ित ने बताया कि पिछले माह अक्तूबर माह का राशन उसे नही मिला था। पांच नवंबर को जब वह अपने छोटे भाई अशोक के साथ राशन लेने जरेकेला शासकीय उचित मूल्य की दुकान में पहुंचा था। इस ...
बिजली के झटके ने ली जान : निर्माणाधीन मकान से गुजर रही थी 11 केवी, चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत
Raigarh

बिजली के झटके ने ली जान : निर्माणाधीन मकान से गुजर रही थी 11 केवी, चपेट में आने से राजमिस्त्री की मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में निर्माणाधीन दो मंजिला मकान में काम करते समय 11केवी करंट की चपेट में आकर नीचे गिरने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।   इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कोतरा रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोसमनारा गांव के पास दो मंजिला भवन का निर्माण चल रहा था। गनपत सोनी पिता द्वारका सोनी 26 साल इस निर्माणाधीन मकान में शुरू से राजमिस्त्री के रूप में सपोस के ठेकेदार के अंदर काम करते आ रहा था। पहले मंजिल का काम पूरा हो चुका है। दूसरे मंजिल का काम चल रहा था और कल दोपहर खाना खाने के बाद गनपत सोनी अन्य मजदूरों के साथ मिलकर खिड़की के ऊपर छज्जा ढलाई का काम कर रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन मकान के ऊपर से 11केवी की...
धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहे 152 जंगली हाथी, फसलों को किया बर्बाद, किसानों में दहशत
Raigarh

धरमजयगढ़ वन मंडल में विचरण कर रहे 152 जंगली हाथी, फसलों को किया बर्बाद, किसानों में दहशत

रायगढ़। धरमजयगढ़ वन मंडल में इन दिनों 152 जंगली हाथी अलग-अलग दलों में विचरण कर रहे हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के किसानों में दहशत का माहौल निर्मित हो चुका है। खेतों में किसानों का धान पूरी तरह से तैयार होने के कगार पर है और ऐसे में रोजाना हाथी खेतों में पहुंचकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, धरमजयगढ़ वन मंडल के जंगलों में इन दिनों 150 हाथी अलग-अलग दल में विचरण कर रहे हैं। इसमें छाल रेंज में सर्वाधिक 61 हाथी, बाकारूमा रेंज में 53 हाथी, धरमजयगढ़ में 21 हाथी के अलावा बोरो रेंज में 17 हाथी शामिल है। हाथियों के इस दल में 39 नर हाथी, 76 मादा हाथी के अलावा 37 हाथी शावक शामिल है। बीती रात जंगलों में विचरण करने वाले हाथियों के दल ने 38 किसानों के धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। जिसमें बोरो रेंज के बोरलाझरिया पोरिया में 15, छाल रेंज के बंगुरसूता में 11, धरमजयगढ़ रेंज के...
रायगढ़ में हजारों की संख्या में घाटों पर पहुंचे लोग, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य
Raigarh

रायगढ़ में हजारों की संख्या में घाटों पर पहुंचे लोग, डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य

रायगढ़। गुरुवार की शाम रायगढ़ शहर के केलो नदी में स्थित छठ घाटों में छठी मैया की पूजा करने वाले श्रद्धालुगण शाम चार बजे अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामाग्री और विभिन्न तरह के फल-फूल को टोकरी में सजाकर अपने सिर पर रखकर छठी मैया का लोक मंगल गान करते हुए ढोल नगाड़ों के साथ अपने निर्धारित पूजा स्थान पर पहुंचे। छठी मैया पूजा के अंतर्गत मान्यतानुसार, नहाए खाए, खरना पूजा के बाद अस्ताचल हो रहे भगवान सूर्य देव को श्रद्धा का पहला अर्घ्य दिया जाता है। इस परंपरा का पालन करते हुए आज शहर के सभी छठ घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुगण और व्रतीगण घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से मंत्रोच्चार के साथ पवित्र मन से नदी और तालाब में स्नान कर पूजा अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने भगवान सूर्य को बड़ी श्रद्धा से श्रद्धा का अर्घ्य अर्पित कर आज के धार्मिक नियमों का पालन किया। छठ घाट पहुंची महिला...
खरसिया में भक्ति भाव से मनाया गया ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती जी का द्वितीय निर्वाण दिवस
Kharsia, Raigarh

खरसिया में भक्ति भाव से मनाया गया ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती जी का द्वितीय निर्वाण दिवस

खरसिया: धर्म नगरी खरसिया में देवी संपत मंडल खरसिया द्वारा ब्रह्मलीन स्वामी शारदानंद सरस्वती जी महाराज का द्वितीय निर्वाण दिवस आज स्थानीय रामानंद मुंशीराम शर्मा राम मंदिर में भक्ति और श्रद्धा के वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में गुरुपरिवार के प्रमुख सदस्य प्रातःकाल मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। गुरु परिवार के सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार गोपाल शर्मा ने जानकारी दी कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी परम पूज्य स्वामी ब्रह्मलीन शारदानंद सरस्वती जी महाराज का निर्वाण दिवस भक्ति भाव से मनाया गया। राजस्थान से आए पंडित राजकुमार जी ने मंत्रोच्चार के साथ गुरुदेव जी की पूजा-अर्चना संपन्न करवाई। इसके बाद, उपस्थित सभी लोगों ने आरती और भजन-कीर्तन में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद का वितरण किया गया, जिससे उपस्थित सभी भक्तजन आशीर्वादित हुए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से पूजनीय विमला माता, ओ...
खुद को बताया कुंवारा बताकर युवती से दुष्कर्म, मुल्जिम को दस साल की सजा 
Raigarh

खुद को बताया कुंवारा बताकर युवती से दुष्कर्म, मुल्जिम को दस साल की सजा 

रायगढ़। खुद को कुंवारा बताते हुए युवती को प्रेमजाल में फांस कर शादी का झांसा देते हुए उसकी अस्मत के साथ खिलवाड़ करने वाले धोखेबाज आशिक को न्यायालय ने दस वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही पांच हजार रूपए के अर्थदण्ड  से भी दण्डित किया है।  उक्त वाकया कोतवाली क्षेत्र का है। इस संबंध में न्यायालयीन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019 में छातामुड़ा नाका निवासी भुवनेश्वर साहू पिता शौकीलाल साहू शहर के एक डेन्टल क्लिनिक में बिजली का काम करने गया था जहां क्लिनिक में काम करने वाली युवती से उसकी पहचान होने पर उसने युवती का मोबाईल नंबर ले लिया और उससे बात करता था। इस दौरान भुवनेश्वर ने स्वयं को कुंवारा होना और पढ़ाई करना बताते हुए युवती शादी करने का प्रस्ताव रखा। उनके बीच प्रेम संबध स्थापित होने के कारण युवती ने अपनी रजामंदी दे दी। इस पर भुवनेश्वर ने उसके साथ विवाह कर लेने का न...
खरसिया: करंट ने ली 8 साल के बच्चे की जान, पिता-पुत्र को सजा 
Raigarh

खरसिया: करंट ने ली 8 साल के बच्चे की जान, पिता-पुत्र को सजा 

रायगढ़। सेन्ट्रिंग प्लेट में लगे विद्युत तार की चपेट में आने से 8 वर्षीय मासूम बालक की मौत हो जाने के मामले में न्यायालय ने अवैध रूप से तार लगाने वाले पिता-पुत्र को दस वर्ष के सश्रम कारावास एवं एक- एक हजार रूपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया है। उक्त मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार घटना विगत 17 अगस्त 2023 की है, जिसमें खरसिया चौकी अंतर्गत ग्राम तिऊर निवासी ननकी नोनी खड़िया अपने बड़े पुत्र श्रवण कुमार खड़िया व नाती शिव खडिय़ा के साथ बकरी चराने गांव के नाला तरफ जा रहे थे। इसी दौरान उनकी एक बकरी परदेशी सिदार के घर के पास चली गई थी जिसे लेने श्रवण व शिव गये थे। परदेशी के घर के पास रखे सेन्ट्रिंग प्लेट में विद्युत प्रवाहित तार लगा हुआ था, जिसकी चपेट में आने से श्रवण सिदार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच में पाया कि परदेशी सिदार व उसके पुत्र उपेन्द्र सिदार...
महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर
Raigarh

महिला से छेड़खानी के आरोपी को पुसौर पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया रिमांड पर

रायगढ़। पुसौर पुलिस ने महिला से छेड़खानी के आरोप में फरार आरोपी अर्जुन भोय (30 वर्ष) को गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी पर 03 नवंबर की सुबह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप है। 05 नवंबर को पीड़िता ने थाना पुसौर में अर्जुन भोय के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि 03 नवंबर को सुबह करीब 10:30 बजे वह अपने घर के पास स्थित सार्वजनिक बोर से पानी लेने गई थी। लौटते समय अर्जुन भोय ने उसके प्रति अश्लील टिप्पणियां कीं और आपत्तिजनक इशारे किए। महिला ने अर्जुन को यह चेतावनी दी कि वह इस बारे में अपने पति को बताएगी, जिसके बाद अर्जुन वहां से भाग गया। इस घटना के बाद महिला ने अपने परिवार को पूरी जानकारी दी और पुसौर थाने में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुसौर थाना में अपराध क्रमांक 262/2024 के तहत धारा 75(2), 75(3) बी.एन.एस. के अंतर्गत मामला पंजी...
उमेश पटेल की पहल से बांगो नहर में जल आपूर्ति बहाल, किसानों को सिंचाई संकट से मिली राहत
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल की पहल से बांगो नहर में जल आपूर्ति बहाल, किसानों को सिंचाई संकट से मिली राहत

रायगढ़, 06 नवम्बर। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के किसानों को राहत प्रदान करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने एक बार फिर जनहित में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। हाल ही में बांगो नहर में पानी की समस्या को लेकर किसानों की चिंताओं को उन्होंने तुरंत हल किया, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। दरअसल, बांगो नहर में पानी न आने के कारण नहर से जुड़े दर्जनों गांवों के किसानों के लिए धान की फसल के बर्बाद होने का खतरा मंडरा रहा था। किसानों ने 2 नवम्बर को विधायक उमेश पटेल से मिलकर उन्हें इस समस्या से अवगत कराया। विधायक पटेल ने इस मुद्दे को अत्यधिक गंभीरता से लिया और बिना देर किए उच्च अधिकारियों से संपर्क किया और उन्हें समस्या के समाधान हेतु नहर में पानी छोड़ने हेतु निर्देशित किया। उनकी तत्परता का परिणाम यह हुआ कि विभागीय अधिकारियों ने दो दिन के भीतर बांगो नहर में ...
सारंगढ़ के खेल भांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव के दौरान करंट लगने से शिक्षक की मौत
Raigarh

सारंगढ़ के खेल भांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव के दौरान करंट लगने से शिक्षक की मौत

रायगढ़ : सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय के खेलभांठा मैदान में आयोजित राज्योत्सव में सुरक्षा मानकों की अनदेखी से एक बड़ी दुर्घटना हो गई। करंट की चपेट में आने से सरकारी स्कूल के शिक्षक की मौत हो गई। शिक्षक की पहचान भेड़वन संकुल के समन्वयक भगत राम पटेल (52) के रूप में की गई है। भगत राम की ड्यूटी शिक्षा विभाग के स्टाल में लगी थी। यहां फ्लैक्स लगाने के दौरान हादसा हुआ। बताया गया कि धारा प्रवाहित तार का संपर्क टेंट की लोहे के एंगल पाइप से हो गया। इससे पूरे स्टाल में करंट फैला था। इसी बीच भगत राम ने लोहे के खंभे को छुआ और करंट की चपेट में आ गए। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही वे अचेत होकर गिर गए। मौके पर उपस्थित लोग तत्काल उन्हें लेकर नजदीकी अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने आरंभिक जांच में ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना से मौके पर उपस्थित अधिकारी कर्मचारियों में शोक का माहौल है। प्...