ग्राम पंचायत पतरापाली में धूमधाम से मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
खरसिया। भगवान बिरसा मुंडा 150 जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार निर्देश अनुसार खरसिया जनपद पंचायत में 25 ग्राम पंचायत में विशेष रूप से ग्राम सभा आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरापाली में भी धूमधाम से भगवान बिरसा मुंडा का जयंती मनाया गया।
सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा छत्तीसगढ़ महतारी तथा महात्मा गांधी के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित करके माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात बी डी चौहान द्वारा समस्त अतिथियों तथा ग्रामवासियों को स्वच्छता तथा नशामुक्त का शपथ दिलाया गया एवं उनका जयजयकार किया गया। यह पंचायत आदिवासी बाहुल्य पंचायत है।
इस कार्यक्रम में भाजयुमो प्रभारी जयप्रकाश डनसेना ने संबोधन में सभी ग्रामवासियों तथा क्षेत्रवासियों को भगवान बिरसा मुंडा जयंती की बधाई देते हुए आगे कहा कि बिरसा मुंडा जी हमारे देश के आजादी में अहम् भूमिका निभाई उनका यो...










