भगवान शिव ही सत्य, सुंदर,अटल और अविनाशी :- जीवर्धन चौहान
सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर महापौर जीवर्धन पहुंचे भगवान गौरी शंकर के द्वार
रायगढ़ :- देश के आध्यात्मिक स्वरूप के केंद्रबिंदु और धार्मिक ऊर्जा के प्रतीक विश्वविख्यात ज्योतिर्लिंग सोमनाथ की पुनर्स्थापना के 1000 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान ने जिला भाजपा के पदाधिकारियों वरिष्ठ नेताओं पार्षदों के साथ गौरीशंकर मंदिर पहुंचे और ओम नमः शिवाय का जाप करते हुए शिव लिंग की पूजा अर्चना की। भाजपा नेताओं ने भगवान शिव की आराधना कर सनातन संस्कृति के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश के सभी मंडलों और जिलों में विशेष धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।इस क्रम में निगम महापौर जीवर्धन चौहान आज गौरीशंकर मंदिर स्थित शिवालय पहुंच...










