Raigarh

गांव की बस्ती से रोजाना गुजरते हैं बालू लोड टैक्टर
Raigarh

गांव की बस्ती से रोजाना गुजरते हैं बालू लोड टैक्टर

अनहोनी घटना से गांव के ग्रामीण भयभीत, जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर रोक लगाने की मांग रायगढ़। मांड नदी से बालू लेकर गांव की बस्ती से गुजरने वाले भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधीश के नाम ज्ञापन सौंपकर इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। गांव के ग्रामीणों का कहना था कि बालू लोड वाहनों से कभी भी उनके गांव में कोई अनहोनी घटना घटित हो सकती है। जिलाधीश के नाम सौंपे गए ज्ञापन में ग्राम पंचायत बघनपुर के ग्रामीणों ने कहा है कि लेबडा घाट एवं उसरौट घाट महानदी से सैकड़ो डंपर एवं लगभग दो से अधिक टैऊक्टर में रोजाना बालू लोड गाडियां उनके गांव से होकर गुजर रही है। जहां आंगनबाडी के अलावा प्राथमिक शाला संचालित है। जिससे अभिभावकों को अपनी बच्चों को स्कूल और आंगनबाडी भेजने में भय बना रहता है। गांव के ग्रामीणों का कहना है कि गांव से गुजरने वाले वाहनों की रफ्तार इतनी अधिक रहती ...
जहर सेवन कर नवविवाहिता ने दी जान
Raigarh

जहर सेवन कर नवविवाहिता ने दी जान

रायगढ़। एक नवविहिता ने कीटनाशक का सेवन कर ली थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू की है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम चांटीपाली निवासी सुभद्रा साहू पति हेमप्रसाद साहू (30 वर्ष) विगत कई माह से ससुरालियों के प्रताडऩा से परेशान थी, ऐसे में विगत सात नंवबर की रात में कीटनाशक का सेवन कर ली। जब उसकी तबीयत बिगडऩे लगी तो परिजनों ने उसे डभरा अस्पताल लेकर गए, जहां रात में उपचार के बाद तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 8 नवंबर को रायगढ़ रेफर कर दिया, जिससे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे कुछ देर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शनिवार को घटना की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है। मायके पक्ष ने लगाया आरोपइस संबंध में मृतिका की मां उमा साहू ने अपने दामाद हेमप्रसाद साहू पर आरोप लगा...
फसल रखवाली के दौरान हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र की घटना, कुल 130 हाथी मौजूद
Raigarh

फसल रखवाली के दौरान हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत, धरमजयगढ़ वन मंडल क्षेत्र की घटना, कुल 130 हाथी मौजूद

धरमजयढ़। शनिवार की सुबह अपने साथियों के साथ धान की फसल की रखवाली कर रहे एक ग्रामीण को जंगली हाथी ने कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। घटना की जानकारी मिलते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले में हाथी और मानव के बीच द्वंत में इंसानों की मौत का सिलसिला जारी है। इसी क्रम मे धर्मजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने आज सुबह तकरीबन 7 बजे रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचल कर मौत उतार दिया। बताया जा रहा है की ग्रामीण अपने साथियों के साथ फसल रखवानी कर रहा था इसी दौरान हाथी से आमना सामना हो जाने के बाद हाथी ने उसे कुचलकर मारा डाला वहीं उसके साथियों ने किसी तरह भागकर जान बचाकर गांव पहुंचकर गांव वालों को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया है। बहरहाल ह...
समन्वय के साथ करें योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन-सांसद राधेश्याम राठिया
Raigarh

समन्वय के साथ करें योजनाओं का जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन-सांसद राधेश्याम राठिया

रायगढ़, 9 नवम्बर 2024/ लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि शासन की योजनाएं का क्रियान्वयन जमीनी स्तर पर अच्छे से हो इसके लिए जरूरी है कि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और योजनाओं के प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करें। सांसद श्री राठिया की अध्यक्षता में शनिवार को जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। बैठक में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री निराकार पटेल, कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव बैठक में उपस्थित रहे। सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि दिशा समिति की बैठक का उद्देश्य जिले में योजनाओं के क्रियान्यवन एवं उसके प्रगति का मूल्यांकन करना है। शासन की सभी योजनाएं लोकहितैषी है और उनका ...
हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, किसी काम से जंगल गया था रमलू तिर्की
Raigarh

हाथी ने ग्रामीण को कुचलकर उतारा मौत के घाट, किसी काम से जंगल गया था रमलू तिर्की

रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत हो जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, धरमजयगढ़ वन मंडल के बोरो रेंज के जमरगी डी बीट के जंगल में हाथी ने रामपुर निवासी रमलू तिर्की को कुचलकर मौत उतार दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीण किसी काम के सिलसिले मे जंगल की तरफ गया था। इसी दौरान हाथी से आमाना-सामना हो जाने के बाद यह घटना घटित हुई है। हाथी के हमले से एक ग्रामीण की मौत होने की जानकारी मिलते ही धरमजयगढ़ वन मंडल की टीम मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई मे जुट गई है। ...
संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, परिजन जता रहे ये अंदेशा, पीएम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी
Raigarh

संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, परिजन जता रहे ये अंदेशा, पीएम रिपोर्ट से सुलझेगी गुत्थी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार की सुबह कचरा बेचकर जीवन यापन करने वाले एक युवक संदिग्ध लाश मिली है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए मामले को जांच में ले लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार घरघोडा थाना क्षेत्र  के तहत आने वाले वार्ड नंबर सात में स्थित विजय चैहान (40) साल की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि मृतक पीडब्ल्यूडी के पास स्थित काम्लपेक्स के नीचे तल में रहकर कचरा बेचकर अपना जीवन यापन कर रहा था। मृतक के परिजनों ने बताया कि आज सुबह उसके नहीं दिखने पर जब वे उसे ढूंढते हुए उसके स्थान पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि विजय का शव खाट में पड़ा हुआ था और उसके मुंह से झाग निकल रहा था। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिसके बाद पुलिस को इस घटना से अवगत कराया गया। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा...
रायगढ़-ओडिशा बार्डर तक फोरलेन की स्वीकृति.. प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विधायक ओपी ने किया आभार
Raigarh

रायगढ़-ओडिशा बार्डर तक फोरलेन की स्वीकृति.. प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का विधायक ओपी ने किया आभार

ओपी के कहा परियोजना के पूरा होने से कनेक्टिविटी के साथ साथ व्यापार बढ़ेगा रायगढ़ :- छत्तीसगढ़ के  वित्त मंत्री एवं विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी अकलतरा-रायगढ़-ओडिशा बार्डर तक राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति प्रदान किए जाने पर  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का रायगढ़ वासियों की ओर से आभार व्यक्त किया है। फोर लेन हेतु इस स्वीकृति से राज्य में सड़क नेटवर्क मजबूत होगा और कनेक्टिविटी बढ़ेगी। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल मार्गदर्शन और उपमुख्यमंत्री अरुण साव के निर्देश में छत्तीसगढ़ राज्य प्रगति के पथ पर अग्रसर हो रहा है। राज्य सरकार की दृढ़ इच्छा शक्ति और बड़ी परियोजनाओं के लिए केंद्रीय नेतृत्व की सहमति राज्य विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारतीय सड़क कांग्रेस के 83 वें वार्षिक अधिवेशन में ...
खरसिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : लूटपाट के चार बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद
Kharsia, Raigarh

खरसिया पुलिस की बड़ी कामयाबी : लूटपाट के चार बदमाश गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी बरामद

रायगढ़। खरसिया पुलिस को 06 नवंबर को हुई लूटपाट की घटना में चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटा गया मोटोरोला मोबाइल और ₹1,000 नकदी बरामद की है।  जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के ग्राम बंदोरा निवासी 23 वर्षीय धीरज गबेल ने 08 नवंबर को पुलिस चौकी खरसिया में शिकायत दर्ज कराया। उसने बताया कि 06 नवंबर को दोपहर करीब 1:30 बजे वह बाइक से खरसिया के पहाड़ी काली मंदिर घूमने गया था। मंदिर से लौटते समय मंदिर के नीचे पुराने गोदाम के पास चार अज्ञात युवकों ने उसे धमकाया और लूटपाट की। धमकाने के दौरान एक युवक ने ब्लेड दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और फिर उसके मोटोरोला जी51 मोबाइल (कीमत ₹14,000) और ₹1,000 नकद छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक संजय नाग ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत ...
कोतरारोड़ और धरमजयगढ़ थाना प्रभारियों ने ग्राम कोटवारों की बैठक लेकर दी सुरक्षा संबंधी हिदायतें
Raigarh

कोतरारोड़ और धरमजयगढ़ थाना प्रभारियों ने ग्राम कोटवारों की बैठक लेकर दी सुरक्षा संबंधी हिदायतें

रायगढ़। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशनु पर, कोतरारोड़ थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी और धरमजयगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर ने क्षेत्र के ग्राम कोटवारों के साथ थाने में बैठक की। बैठक का उद्देश्य ग्राम सुरक्षा को मजबूत करना, संभावित अपराधों से बचाव के उपायों पर चर्चा करना और गांव में शांति और सौहार्द बनाए रखना था। थाना प्रभारियों ने बताया कि वर्तमान समय में अधिकतर ग्रामीण धान कटाई के लिए खेतों में व्यस्त हैं, जिससे कई घर सुने पड़े रहते हैं। ऐसे में गद्दे, चादर, चटाई बेचने वाले, कुकर बनाने वाले या अन्य फेरी वाले अजनबियों पर खास नजर रखने की आवश्यकता है। कोटवारों को निर्देशित किया गया कि गांव में घूमने वाले किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को नज़र में रखें, और अगर संदेह हो तो उसे गांव में प्रवेश न करने दें और तुरंत पुलिस को सूचना दें। ग्राम में आपसी भाईचा...
रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन : कहा- हमें भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, लंबे समय से की जा रही मांग
Raigarh

रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन : कहा- हमें भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए, लंबे समय से की जा रही मांग

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शुक्रवार की सुबह 11 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जमा होने लगी। यहां जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित था। जिले भर से हजारों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका पहुंची और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि दूसरे विभाग के कामों में भी आगंनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाता है। जमीनी स्तर के हर काम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका कर रही हैं, लेकिन उसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हो पा रही है। कई बार कर चुके आंदोलनबताया जा रहा है कि अपनी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने पहले भी आंदोलन किया था। हर ...