वित्त मंत्री ओपी की पहल से दिसंबर में रायगढ़ में होगी अग्निवीर भर्ती रैली
रायगढ़ स्टेडियम में 4 से 12 दिसंबर तक होगा फिजिकल टेस्ट, पूरे प्रदेश से जुटेंगे युवा, तैयारियों की वित्त मंत्री चौधरी स्वयं कर रहे मॉनिटरिंग
वित्त मंत्री श्री चौधरी के निर्देश पर रायगढ़ के युवाओं के लिए निःशुल्क प्रशिक्षण की हुई व्यवस्था, स्वेच्छानुदान से दी राशि, मार्गदर्शन देने भी युवाओं के बीच पहुंचते रहे
जिले के सभी ब्लॉक मुख्यालयों में अग्निवीर लिखित परीक्षा की दी जायेगी कोचिंग, तैयारी के लिए किताबों का होगा वितरण,वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी की पहल
रायगढ़ :- वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की विशेष पहल से आगामी 4 से 12 दिसंबर तक रायगढ़ में अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होने जा रही है। जिसमें पूरे प्रदेश से अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में चयनित 8 हजार से अधिक युवा अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता का इम्तिहान देने जुटेंगे। वित्त मंत्री श्री ओ पी चौधरी स्वयं सारी तैयारियों की मॉनिटरिंग कर...










