मैनेजर से मारपीट करने वाले गैस डिलीवरी ब्वॉय पर कोतवाली पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई
रायगढ़। इंडियन गैस मैनेजर से मारपीट और गाली-गलौच करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी डिलीवरी ब्वॉय को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 25 नवंबर को सुबह और शाम के समय की है, जब आरोपी महेश साहू (32 वर्ष) ने मैनेजर विकास शर्मा (39 वर्ष) पर धारदार हथियार से हमला किया।
कल शाम दरोगापारा बुढीमांई मंदिर के पास रहने वाले विकास शर्मा उम्र 39 वर्ष द्वारा थाना कोतवाली में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराया गया, रिपोर्टकर्ता ने बताया कि इंडियन गैस गौरी शंकर मंदिर चौक में मैनेजर का काम करता है। महेश साहू, जो इंदिरानगर पार्षद गली निवासी है, सुबह शराब के नशे में ड्यूटी पर आया था। मैनेजर विकास शर्मा ने उसे काम से मना कर दिया। इससे नाराज महेश शाम 4 बजे इतवारी बाजार में पहुंचा, जहां विकास शर्मा कुर्सी पर बैठे थे। वहां महेश ने गाली-गलौच करते हुए अचानक लोहे के धारदार हथियार (चाकुनुमा बा...










