Raigarh

कसडोल के एक मकान में 688 बोरी अवैध धान जप्त
Raigarh

कसडोल के एक मकान में 688 बोरी अवैध धान जप्त

25 प्रकरण में अब तक 1736.40 क्विंटल अवैध धान जप्ती की हुई कार्यवाही कलेक्टर कार्तिकेया गोयल के निर्देश पर धान परिवहन, भण्डारण, कोचियों, बिचौलियों पर लगातार कार्यवाही जारी रायगढ़, 27 नवम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिले में अन्य राज्यों से आने वाले अवैध धान तथा कोचियों, बिचौलियों द्वारा धान की अवैध खरीदी एवं बिक्री पर लगातार कार्यवाही जारी है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में अवैध धान के परिवहन एवं भण्डारण के दौरान जिले में अब तक 25 प्रकरण में 1736.40 क्विंटल धान जप्त करते हुए मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। इसी कड़ी में आज खाद्य विभाग की टीम द्वारा तहसील तमनार के ग्राम कसडोल में युधिष्ठिर साहू के मकान सह दुकान से 688 बोरी मोटा पुराना धान वजन 267.20 क्विंटल जब्त किया गया। जिसमें तहसीलदार, नायब तहसीलदार तमनार, मंडी उप निरीक्षक, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकार...
जिला चिकित्सालय एवं मातृ शिशु अस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के दिए निर्देश
Raigarh

जिला चिकित्सालय एवं मातृ शिशु अस्पताल का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने के दिए निर्देश

रायगढ़, 27 नवम्बर 2024/ जिला चिकित्सालय एवं मातृ-शिशु अस्पताल में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.बी.के.चंद्रवंशी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री रंजना पैंकरा द्वारा आज निरीक्षण किया गया तथा संस्थागत प्रसव कराने एवं संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देते हुए सभी प्रसव संस्था में कराने हेतु कहा गया। प्रसव की अंतिम तिथि के लाइनलिस्टिंग कर 15 दिन पूर्व संबंधित क्षेत्र के महिला सुपरवाईजर, आर.एच.ओ.मितानिन विजिट के दौरान काउंसिलिंग करने के निर्देश दिए गए। ए.एन.एम द्वारा गृह भेंट के दौरान उसकी गहनता को बताते हुए मरीज को आयरन, गोली, कैल्शियम दवा का सेवन करने हेतु समझाईश दिया गया। चिकित्सालय के आईपीडी, ओ.पी.डी, स्टोर शाखा, ओ.आर.एस कार्नर, दवाईयों के स्टॉक का निरीक्षण किया। 24X7 सेवाएं अधिकारी/कर्मचारी गुणवत्तापूर्वक करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही एनीमिक महिलाओं को एनीमिया से बचाव व खान ...
अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 2 दिसम्बर को
Raigarh

अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस : खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 2 दिसम्बर को

3 दिसम्बर को होगा दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रायगढ़, 27 नवम्बर 2024/ समाज कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर 3 दिसम्बर को दिव्यांगजनों की कलात्मक प्रतिभा एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उनकी प्रतिभा को निखारने के लिये प्रेरणात्मक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इसके तहत इस वर्ष 02 दिसम्बर को कि.शा. कला एवं विज्ञान महा. रायगढ़ के लाल मैदान में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा तथा 03 दिसम्बर को पॉलीटेक्निक ऑडिटोरियम हॉल में दिव्यांगजनों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जिसमें खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा। समाज कल्याण विभाग जिला रायगढ़ अंतर्गत संचालित समस्त स्वैच्छिक संस्थाएं उक्त खेलकूद प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में ...
छाल उपक्षेत्र में तीन दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ
Raigarh

छाल उपक्षेत्र में तीन दिवसीय कबड्डी स्पर्धा का शुभारंभ

14 अंतर क्षेत्रीय टीम ले रही हिस्सा, एसईसीएल महाप्रबंधक, डॉ. हेमंत शरद पाण्डेय के हाथों हुआ आगाज रायगढ़। रायगढ़। आज एस.ई.सी.एल. रायगढ़ क्षेत्र के छाल उपक्षेत्र में त्रि दिवसीय एस ई सी एल अंतरक्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ महाप्रबंधक रायगढ़ क्षेत्र, डॉ हेमंत शरद पांडे साहब के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर सभी विभागाध्यक्ष, श्रम संगठनों के प्रतिनिधिगण,एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए खिलाड़ी एवं कोच उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य अथिति ने अपने उदबोधन में कहा कि खेल भावना से खेलना हमारी संस्कृति का हिस्सा है और इस का पालन करना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह रायगढ़ क्षेत्र के लिए गौरव की बात है कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन का दायित्व मिला है। इसे हम सभी पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे। 27 से 29 नवंबर तक आयोजित इस त्रिदिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता में कुल 14 टीम भाग ले रही ह...
चखना सेंटर में घुसा ट्रेलर, बाल बाल बचे लोग
Raigarh

चखना सेंटर में घुसा ट्रेलर, बाल बाल बचे लोग

रायगढ़। तमनार थाना क्षेत्र से फिर सडक़ हादसे की खबर सामने आई है। अनियंत्रित ट्रेलर शराब दुकान के पास स्थित चखना सेंटर में जा घुसा। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन दुकान को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसा जिंदल के 5 नम्बर गेट के पास 2 बजे हुआ है। घटना के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर तेज गति से दुकान की तरफ आ गया और सीधे उसमें जा घुसा। घटना के समय दुकान पर मौजूद लोग भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। दुकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। तमनार पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है।स्थानीय लोगों में नाराजगीघटना के बाद स्थानीय लोगों ने सडक़ किनारे शराब दुकानों और उनके पास मौजूद चखना सें...
चोरी टुल्लु पंप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई
Raigarh

चोरी टुल्लु पंप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, चौकी खरसिया पुलिस की कार्रवाई

रायगढ़। चोरी और नकबजनी के मामलों में आरोपियों की पहचान और बरामदगी के लिए रायगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान में एक और सफलता हाथ लगी है। चौकी खरसिया पुलिस ने आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी हुए टुल्लु पंप और तार बरामद किया है। घटना के संबंध में  27 अक्टूबर को प्रार्थी चंद्र कुमार राठौर, निवासी रतनमहका, ने चौकी खरसिया में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनके खेत की सिंचाई के लिए लगाए गए 2 एचपी के टुल्लु पंप को 19-20 नवंबर की रात किसी अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। इस रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 636/2024, धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय नाग के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जांच के दौरान पुलिस ने पुरानी बस्ती पनखतियापार के दो संदिग्ध युवकों विजय केंवट (20) और विकास निषाद (31) ...
गांव की गली से लेकर शहर के चौक-चौराहे में यादगार रहा उमेश पटेल का जन्मदिन
Kharsia, Raigarh

गांव की गली से लेकर शहर के चौक-चौराहे में यादगार रहा उमेश पटेल का जन्मदिन

खरसिया, 26 नवंबर। मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल का जन्मदिन पूरे क्षेत्र में धूमधाम और उल्लास के साथ मनाया गया। समर्थकों ने इस विशेष दिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी, और खरसिया शहर को शानदार अंदाज में सजाया गया। शहर की गलियों, सड़कों और चौराहों पर फ्लेक्स, बैनर और रंग-बिरंगे फूलों से माहौल पूरी तरह से उत्सवमय बन गया। इस खास दिन के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में उमेश पटेल ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और जनता के साथ इस जश्न को साझा करते हुए उनके प्रति आभार और स्नेह व्यक्त किया। समाज सेवा से जन्मदिन की शुरुआतउमेश पटेल के जन्मोत्सव पर उनके समर्थकों ने इस विशेष दिन की शुरुआत समाजसेवा से की। मंगलवार की सुबह खरसिया के शासकीय अस्पताल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मरीजों को फल वितरित कर आप नेता के लिए...
NSUI के कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक उमेश पटेल का जन्मदिवस, मिलकर दी बधाई
Kharsia, Raigarh

NSUI के कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक उमेश पटेल का जन्मदिवस, मिलकर दी बधाई

खरसिया। 26 नवंबर मंगलवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं खरसिया के यशस्वी विधायक उमेश नंदकुमार पटेल जी के जन्मदिन के अवसर पर NSUI खरसिया द्वारा जिला महासचिव NSUI साहिल बंजारे के नेतृत्व में आतिशबाजी के साथ भव्य जन्मदिन मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से NSUI जिला महासचिव साहिल बंजारे, कमलेश महंत, हरिओम शर्मा, अंकित फोटवानी, शेख ताज, हितेश नारंग, आदित्य वर्मा, देवेन्द्र राठौर,राहुल, जीत महंत, दीपांशु होमी दर्शन रुपेश दर्शन  कृष्णा पटेल जीतू बरेठ रवि रूबी रत्नाकर रीकेत अनिल रितिका निगिता दीक्षा महंत वर्षा राठौर वंदना श्रेया अन्य उपस्थित थे। ...
चपले कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ
Kharsia, Raigarh

चपले कॉलेज का राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का हुआ शुभारंभ

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध शासकीय नवीन महाविद्यालय चपले के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत खैरपाली विकासखंड खरसिया में हुआ। सात दिवसीय शिविर का आयोजन दिनांक 27.11.2024 से 3.12.2024 तक होगा। शिविर का उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्ण कन्हैया पटैल जी बीडीसी जनपद पंचायत खरसिया विशिष्ट अतिथि श्री जीवधन पटैल जी उप सरपंच ग्राम पंचायत खैरपाली अध्यक्ष श्री ए. के.त्रिवेदी प्रधान पाठक शासकीय माध्यमिक विद्यालय खैरपाली के गरिमामयी में उपस्थिति में हुआ। शिविर का शुभारंभ मां शारदे की पूजन से हुआ तत्पश्चात आए हुए सभी अतिथियों ने  शिविर के सफल संचालन हेतु आशीर्वाद दिया। प्रधान पाठक माध्यमिक विद्यालय खैरपाली द्वारा स्वयं सेवकों को तेजस्वी कविता सुनाकर शिविरार्थियों उत्साहवर्धन  किया। विशिष्ट अतिथि जीवधन पटेल ने सहयोग का आश्वा...
संविधान दिवस पर सीजीपीएससी की वेकेंसी जारी :- ओपी चौधरी
Raigarh

संविधान दिवस पर सीजीपीएससी की वेकेंसी जारी :- ओपी चौधरी

रायगढ़ :- संविधान दिवस पर राजधानी में मीडिया से चर्चा करते हुए वित्त मंत्री विधायक रायगढ़ ओपी चौधरी ने कहा विष्णु देव साय सरकार ने 26 नवंबर संविधान दिवस के दिन सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा की वैकेंसी जारी की है। पूर्ववर्ती भूपेश सरकार के दौरान युवा सालों से भर्ती का इंतजार करते रहे लेकिन वैकेंसी नहीं निकल पाई। ओपी चौधरी ने प्रदेश के युवा साथियों को विश्वास दिलाते हुए कहा विष्णु देव साय के नेतृत्व की सरकार सभी सरकारी विभागों में विभिन्न पदों हेतु भर्ती की समीक्षा कर रही है विभागों में कितने पदों की आवश्यकता है और कितने पद खाली है इसके आकलन के साथ मुख्यमंत्री के नेतृत्व में लगातार भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। मंत्री श्री चौधरी ने यह दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस के पांच सालो की तुलना में विष्णु देव साय के कार्यकाल में कई गुना ज्यादा भर्तियां होगी। बड़ी स्पष्टता के साथ उ...