जिला-जनपद प्रीमियर लीग 2026
दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट एवं महिला वर्ग रस्साकस्सी प्रतियोगिता का भव्य समापन
जनपद पंचायत पुसौर ने जीता खिताब, खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा आयोजन
रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिला पंचायत रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित जिला-जनपद प्रीमियर लीग 2026 अंतर्गत दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट एवं महिला वर्ग रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को डिग्री कॉलेज लाल मैदान, रायगढ़ में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 07 जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायत रायगढ़ की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शनिवार को सभी टीमों के मध्य नॉकआउट मुकाबले खेले गए।
रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जनपद पंचायत पुसौर ने जनपद पंचायत धरमजयगढ़ को 50 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जनपद पंचायत रायगढ़ ने जिला पंचायत रायगढ़ को 8 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चि...








