नोडल अधिकारी धान उपार्जन केन्द्रों का नियमित करें निरीक्षण-कलेक्टर कार्तिकेया गोयल
जैव डीजल निगरानी समिति को कार्यवाही के दिए निर्देश
अपार आईडी बनाने में लाए प्रगति, नियमित करें समीक्षा
अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित कर्मचारियों पर कार्यवाही के दिए निर्देश
कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने ली समय-सीमा की बैठक
रायगढ़, 10 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। उन्होंने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि धान खरीदी एवं चावल जमा करने के कार्य में विशेष रूप से फोकस करें। उन्होंने नए एवं मिलर्स द्वारा प्राप्त बारदानों की स्थिति जानकारी ली साथ ही बारदानों की उपलब्धता प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी नोडल, राजस्व से जुड़े अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान धान की स्टॉकिंग नहीं पाए जाने पर तत्काल सूचित करें। इस दौरान उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों के ...










