Raigarh

जनदर्शन में कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश
Raigarh

जनदर्शन में कलेक्टर श्री गोयल ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निराकरण के निर्देश

रायगढ़, 10 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज साप्ताहिक  जनदर्शन  में जिले के दूर-दराज से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने सभी की समस्याओं को सुनते हुए निराकरण योग्य आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया। कलेक्टर श्री गोयल ने संबंधित अधिकारियों को  जनदर्शन  में प्राप्त सभी आवेदनों को जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी अपर कलेक्टर श्रीमती ऋशा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर श्री महेश शर्मा सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनदर्शन में रायगढ़ के बबलू सतनामी ने आवेदन दिया कि अंतर्जातीय विवाह योजना के तहत उन्हें 1.50 लाख रूपये की राशि मिली थी। जिन्हें उन्होंने सावधि जमा खाता के तहत स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया की चक्रधर नगर शाखा में जमा करवाया था। तीन साल बाद परिपक्वता अवधि पूरी होने पर भी राशि का भुगतान आज पर्यन्त नहीं किया गया है। जिससे युगल दंपत्ति को आर्थिक कठिनाइयों क...
हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम के साथ मनाया गया विश्व शौचालय दिवस, जिले के सभी विकासखंड के हितग्राहियों को किया सम्मानित
Raigarh

हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम के साथ मनाया गया विश्व शौचालय दिवस, जिले के सभी विकासखंड के हितग्राहियों को किया सम्मानित

रायगढ़, 10 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देश और सीईओ जिला पंचायत रायगढ़ श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री महेश पटेल जिला पंचायत रायगढ़ के द्वारा स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) के तहत विश्व शौचालय दिवस -2024 के आयोजन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 'हमारा शौचालय हमारा सम्मान थीम पर विश्व शौचालय दिवस का आयोजन 19 नवम्बर 2024 से प्रारंभ होकर मानव अधिकार दिवस 10 दिसम्बर 2024 को समाप्त किया गया। जिसके अंतर्गत उक्त गतिविधियों के आयोजन हेतु 14 नवम्बर से 18 नवम्बर- अभियान की तैयारी हेतु बैठक तथा अक्रियाशील सामुदायिक शौचालयों का चिन्हांकन (सर्वेक्षण उपरांत), सर्वेक्षण का डाटा आई.एम.आई. एस. में प्रविष्ठ करने का कार्य किया गया। 19 नवम्बर जिला स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा) के प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन कर अभियान का शुभारंभ किया गया।  19 नवम्बर से 05 द...
दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आगजनी में स्कूटी के साथ वाटर एटीएम जलकर राख, खरसिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kharsia, Raigarh

दो पक्षों में जमकर हुई मारपीट, आगजनी में स्कूटी के साथ वाटर एटीएम जलकर राख, खरसिया पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

रायगढ़। रायगढ़ में सोमवार की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई है. आरोपियों ने मारपीट के बाद स्कूटी को आग के हवाले कर दिया. इससे पास ही लगे वाटर एटीएम भी आग की चपेट में आ गई, जिससे स्कूटी और वाटर एटीएम दोनों जलकर राख हो गए. मामले में पुलिस ने देर रात दो युवक को गिरफ्तार कर लिया है. पूरी घटना खरसिया चौकी क्षेत्र के नया बस स्टैंड की है। जानकारी के मुताबिक, आरोपी चंद्रशेखर गबेल और प्रेम सिदार दोनों के बीच देर रात मारपीट हुई. वहीं बंटी सिदार ने स्कूटी में आगजनी की घटना को अंजाम दिया. चंद्रशेखर गबेल ने लगभग 6-7 महीने पहले प्रेम सिदार और बंटी सिदार के घर की एक महिला के साथ भागकर शादी की थी. जिसका बाद से ही चंद्रशेखर और प्रेम के बीच दुश्मनी थी. खरसिया एसडीओपी प्रभात पटेल ने पूरे मामले की पुष्टि की है। ...
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत
Raigarh

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत, छात्र को ट्रैक्टर ने कुचला, बाइक से गिरकर अधेड़ की मौत

रायगढ़। रायगढ़ जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना में परीक्षा देने स्कूली जा रहे छात्र की ट्रेक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई वहीं दूसरी घटना में बाईक से गिरकर एक अधेड़ की मौत हो गई है। दोनों ही मामलों में पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पहली घटना में कापू थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम चाल्हा और कमोशीनडांड के पास स्थित रनपुरीहा मंदिर के पास आज सुबह खम्हार धान मंडी से निकलकर आ रहे ट्रेक्टर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए परीक्षा देने जा रहे 12वीं के एक छात्र सुरेश बैगा निवासी चाल्हा को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस घटना में उसका एक साथी मुकेश यादव को भी गंभीर चोट आई है जिसे अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाकारी ट्रेक्टर क्र...
दो गुटों में मारपीट के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक स्कूटी फूंकी, आगजनी से पालिका का वाटर एटीएम भी जला
Kharsia, Raigarh

दो गुटों में मारपीट के विवाद ने लिया हिंसक रूप, एक स्कूटी फूंकी, आगजनी से पालिका का वाटर एटीएम भी जला

रायगढ़। रायगढ़ जिले में दो गुटों में मारपीट की घटना ने इस कदर हिंसक रूप ले लिया कि आरोपियों ने एक स्कूटी को आग के हवाले कर दिया, जिसकी चपेट में आने से नगर पालिका द्वारा लगाया गया वाटर एटीएम भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया है। मामला खरसिया चौकी क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नया बस स्टैंड के पास रहने वाले चंद्रशेखर के साथ बीती रात प्रेम सिदार और बंटी सिदार का पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते दोनों का विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की घटना के बाद स्कूटी में प्रेम सिदार अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर स्कूटी में आग लगा दिया। आगजनी की इस घटना के बाद नजदीक लगे नगर पालिका के वाटर एटीएम में भी भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर बिग्रेड की टीम को दी। जिसके बाद मौके पर पह...
विकास के मामले में श्रेय लेने की ओछी राजनीति बंद करें भाजपा सरकार : उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

विकास के मामले में श्रेय लेने की ओछी राजनीति बंद करें भाजपा सरकार : उमेश पटेल

खरसिया रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी के खिलाफ कांग्रेस का धरना विधायक की खरी-खरी : खरसिया में रेलवे ओवरब्रिज बनने तक जारी रहेगी हर लड़ाई खरसिया, 10 दिसंबर: रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण खरसिया के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकता है, लेकिन इसे लेकर चल रही राजनीतिक खींचतान ने जनता की उम्मीदों को झटका दिया है। आरओबी निर्माण में हो रही देरी के खिलाफ आज तहसील ऑफिस के सामने मदनपुर, खरसिया में छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री एवं खरसिया के विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में खरसिया कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। इस दौरान अपने संबोधन में पूर्व मंत्री एवं विधायक उमेश पटेल ने भाजपा सरकार पर विकास कार्यों में बाधा डालने और श्रेय लेने की ओछी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में इस रेलवे ओवरब्रिज के लिए 64.95 करोड़ रुपये की...
मवेशी तस्करों पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई : 9 मवेशियों को मुक्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Raigarh

मवेशी तस्करों पर चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई : 9 मवेशियों को मुक्त कर तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों पर पशुक्रूरता के तहत कार्रवाई कर भेजा रिमांड पर रायगढ़। रायगढ़ के चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करों पर कार्रवाई करते हुए मवेशियों की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 9 मवेशियों को मुक्त कराया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में मवेशी तस्करों के खिलाफ सख्त संदेश दिया गया है। घटना का विवरण: दीपक माझी (25), निवासी पंजरी प्लांट, ने आज करीब 9 बजे जूटमिल के रास्ते जाते समय मैरीन ड्राइव के पास देखा कि तीन लोग मवेशियों को बुरी तरह पीटते और हांकते हुए ले जा रहे थे। जब दीपक ने उनसे पूछताछ की, तो उन्होंने सही जवाब नहीं दिया, जिससे उसे संदेह हुआ। दीपक ने तत्काल चक्रधरनगर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव और उनकी टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों आरोपियों को पकड़ते हुए 9 मवेशियों को तस्करी से मुक्त कराया। गिरफ्तार आरोपी:1. र...
वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन : लूटपाट और मारपीट के 09 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Raigarh

वायरल वीडियो पर रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन : लूटपाट और मारपीट के 09 बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बदमाश बंटी साहू और उसके साथियों पर पुलिस ने कसा शिकंजा : जूटमिल में दो और चक्रधरनगर में एक मामला दर्ज पुलिस की आगे भी जारी रहेगी बदमाशाें पर कड़ी कार्रवाई रायगढ़। रायगढ़ पुलिस ने बदमाशों पर बड़ा वार करते हुए लूटपाट और मारपीट के मामलों में शामिल 09 आदतन अपराधियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। यह कार्रवाई बदमाश बंटी साहू उर्फ रावण और उसके गैंग पर शिकंजा कसने के तहत की गई। 9 दिसंबर को सोशल मीडिया पर जूटमिल क्षेत्र के बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह एक व्यक्ति के साथ मारपीट करता नजर आया। इस घटना के बाद, कबीर चौक निवासी रोमेश साहू (33) ने शिकायत दर्ज कराई कि बंटी साहू और उसके साथियों ने उनके घर में घुसकर उन्हें बंधक बनाकर मारा। इस पर जूटमिल थाना में अपराध क्रमांक 497/2024 धारा 127(2), 296,309(4), 351(2) बीएनएस के तहत आईपीसी की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया। चक...
अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थी दौड़ के बाद मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, तत्काल मुहैय्या कराया गया समुचित उपचार, लेकिन इलाज के दौरान हुई मृत्यु
Chhattisgarh, Raigarh, Raipur

अग्निवीर भर्ती में अभ्यर्थी दौड़ के बाद मैदान में गिरकर हुआ बेहोश, तत्काल मुहैय्या कराया गया समुचित उपचार, लेकिन इलाज के दौरान हुई मृत्यु

डॉक्टरों और परिजनों ने बताया सिकल सेल से था ग्रसित अभ्यर्थी पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के साथ शव भेजा गया गृहग्राम, जिला प्रशासन के अधिकारी भी गए हैं साथ अंतिम संस्कार के लिए दी गई सहायता राशि, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से प्रदान किया जाएगा 10 लाख रायगढ़, 10 दिसंबर 2024/ बोईरदादर स्टेडियम में जारी अग्निवीर भर्ती रैली के संबंध में, सेना के आयोजको के माध्यम से प्राप्त प्राथमिक जानकारी अनुसार, 09 दिसंबर 2024 सोमवार को मनोज कुमार साहू, पिता श्री अनिल कुमार साहू, उम्र 20 वर्ष, पता-ग्राम-खोरपा, ब्लॉक / तहसील - अभनपुर, जिला-रायपुर (छ.ग.) द्वारा, आर्मी भर्ती केन्द्र स्टेडियम रायगढ़ में प्रथम स्टेज 1600 मी. की दौड़ सफलता पूर्वक पूर्ण किया। प्रथम चरण पूर्ण करने के तत्काल पश्चात् अगले चरण में बायोमेट्रिक लगाने से पहले अचानक, मैदान में गिर गया। अभ्यर्थी को तत्काल स्टेडियम में मौजूद जिला...
नंदेली में 11 दिसम्बर बुधवार को होगी सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की रंगारंग प्रस्तुति, कार्यक्रम हेतु विशाल पंडाल के साथ समस्त तैयारियां पूर्ण, मां महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर होगा आयोजन
Kharsia, Raigarh

नंदेली में 11 दिसम्बर बुधवार को होगी सुप्रसिद्ध गायिका आरु साहू की रंगारंग प्रस्तुति, कार्यक्रम हेतु विशाल पंडाल के साथ समस्त तैयारियां पूर्ण, मां महालक्ष्मी पूजन के अवसर पर होगा आयोजन

खरसिया। नंदेली, गिरीश राठिया- अगहन मास आते ही नंदेली गांव एवं आसपास के क्षेत्र में एक विशेष उत्साह का माहौल निर्मित हो जाता है, क्योंकि इस गांव में प्रतिवर्ष मां लक्ष्मी पूजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है, गांव में विधि-विधान से मां लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित की जाती है एवं पूजन अर्चन किया जाता है। महिलाएं मां लक्ष्मी का दर्शन पाने एवं परिवार के सुख शांति के लिए पूजन व दर्शन करने आते हैं। उल्लेखनीय है कि ग्राम नंदेली में विगत कई वर्षों से मां लक्ष्मी की मूर्ति रखी जाती है। इस वर्ष 10 दिसंबर से मां लक्ष्मी की पूजन प्रारंभ हो रही है। 10 दिसंबर को शाम 4:00 बजे कलश यात्रा रखा गया है। मां लक्ष्मी की मूर्ति ग्रामीण बैंक के सामने स्थित पंडाल पर विराजित की जाएगी। 13 दिसंबर को कर्मा पार्टी द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। इसी बीच 11 दिसंबर बुधवार को इस वर्ष गांव में छत्तीसग...