पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में मनाया गया सुशासन दिवस
विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हुए पात्र हितग्राही
रायगढ़, 25 दिसम्बर 2024/ पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की 100 वीं जयंती के अवसर पर आज कलेक्टोरेट के सृजन सभाकक्ष में सुशासन दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी, उप नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्री शीनू राव, श्री सुभाष पाण्डेय, श्री शैलेश माली, श्री सुजीत लहरे, सीईओ जिला श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, श्री महेश पटेल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
नेता प्रतिपक्ष नगर निगम श्रीमती पूनम सोलंकी ने कहा कि राज्य शासन के निर्देशन में अटल बिहारी वाजपेयी के जय...










