राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन से जिले के टीबी मरीजों को मिल रहा बेहतर इलाज
शासकीय अस्पताओं में जॉच एवं उपचार पूर्णत: नि:शुल्क उपलब्ध
कार्यक्रम का लाभ लेेकर अब तक 16 हजार 676 मरीज पूर्ण रूप से हुए स्वस्थ
रायगढ़, 20 दिसम्बर 2024/ कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल के निर्देशन एवं सीएमएचओ डॉ. बी.के.चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में जिले में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम का सफल संचालन किया जा रहा है। जिसके सीधा लाभ टीबी मरीजों को मिलता दिखाई दे रहा है, जिसके कारण आज हजारों लोग स्वास्थ्य विभाग के बेहतर इलाज एवं मॉनिटरिंग के पश्चात आज टीबी मुक्त हो चुके है।
ऐसी ही कहानी रायगढ़ के धनेश्वर जिनकी तबीयत पूर्व वर्षो अचानक से खराब होने लगी, कई जगह डॉक्टरों से ईलाज कराने पर भी इनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा था। परिजन की सलाह पर उन्होंने मितानिन के माध्यम से जिला चिकित्सालय रायगढ़ में स्थित जिला क्षय उन्मूलन केन्द्र में अपने बलगम की जॉच कराई गई। जिसमें टी.बी. मरीज के रूप में...










