Raigarh

भेलवाडीह के तीन सगी बहनों का एक साथ SSC GD में चयन, विधायक उमेश पटेल ने दी बेटियों की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई
Raigarh

भेलवाडीह के तीन सगी बहनों का एक साथ SSC GD में चयन, विधायक उमेश पटेल ने दी बेटियों की ऐतिहासिक सफलता पर बधाई

खरसिया। रायगढ़ जिले के खरसिया ब्लॉक स्थित छोटे से गांव भेलवाडीह ने हाल ही में पूरे छत्तीसगढ़ में अपनी अलग पहचान बना ली है। एसएससी जीडी कांस्टेबल भर्ती 2025 के परिणामों में यहां के एक परिवार की तीन सगी बहनों—कविता, उर्वशी और ऋतु—का एक साथ चयन होना किसी सपने से कम नहीं रहा। यह सफलता न सिर्फ उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे गांव और जिले के लिए गर्व का क्षण बन गई है, क्योंकि इन बहनों ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से साबित कर दिया कि विपरीत हालातों में भी कोई लक्ष्य असंभव नहीं होता। इन तीनों बहनों में उर्वशी चंद्रा (25 वर्ष) और ऋतु चंद्रा (22 वर्ष) सुकलाल चंद्रा की बेटियां हैं, जिन्हें सेना के विभिन्न विंग्स में जगह मिली है। खास तौर पर ऋतु को बीएसएफ में जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, कविता चंद्रा (22 वर्ष), जिनके पिता बुधराम चंद्रा हैं, ने सीआरपीएफ में अपनी मजबूत स्थिति बनाई है। तीनों की युवा उम्र ...
गारे पेलमा-III कोल माइंस ने सुरक्षा में फिर रचा इतिहास – लगातार पांचवें वर्ष मिला ‘ओवरऑल फर्स्ट प्लेस’ सम्मान
Raigarh

गारे पेलमा-III कोल माइंस ने सुरक्षा में फिर रचा इतिहास – लगातार पांचवें वर्ष मिला ‘ओवरऑल फर्स्ट प्लेस’ सम्मान

रायगढ़, 20 जनवरी 2026 — छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL) की गारे पेलमा‑III (GPIII) ओपनकास्ट कोल माइंस ने सुरक्षा और संचालन मानकों में एक बार फिर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ‘वार्षिक कोयला खान सुरक्षा पखवाड़ा 2025’ में सात प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित किए। इनमें सबसे महत्वपूर्ण सम्मान ग्रुप‑E श्रेणी में ओवरऑल फर्स्ट प्लेस है। यह उपलब्धि GPIII के लिए लगातार पाँचवें वर्ष की उल्लेखनीय सफलता है। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन डायरेक्टरेट जनरल ऑफ माइंस सेफ्टी (DGMS) द्वारा बैकुंठपुर क्षेत्र में किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर जनरल श्री उज्ज्वल ताह, डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्री राम अवतार मीना, तथा डायरेक्टर (टेक्निकल) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। टीम का नेतृत्व कर रहे क्लस्टर प्रमुख श्री एल.आर.सी. रेड्डी एवं साइट हेड श्री विवेक रैरकर ने पूरे दल ...
जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र – कांग्रेस
Raigarh

जगदगुरू शंकराचार्य को स्नान से रोकना भाजपा का हिन्दू विरोधी चरित्र – कांग्रेस

शंकराचार्य का अपमान सनातन धर्म का अपमान है रायगढ़। रायगढ़ कांग्रेस भवन में जिला कांग्रेस कमेटी रायगढ़ के नेतृत्व में पार्टी के ग्रामीण एवं शहर अध्यक्ष नगेंद्र नेगी और शाखा यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर  प्रयागराज माघ मेले में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को शाही स्नान से रोके जाने और उनके साथ हुए दुर्व्यवहार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने बताया कि  खुद को हिंदुओं का मसीहा बताने वाली भाजपा सरकार हिंदु संतों का अपमान कर रही है और आज हालात यह हैं कि शंकराचार्य को अपनी सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंका है और पिछले 36 घंटे से अनशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा हैं, लेकिन सरकार की ओर से अब तक शंकराचार्य से बातचीत का कोई प्रयास नहीं किया गया। शंकराचार्य जी का अपमान सनातन धर्म का अपमान है। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पिछले 40 वर्षों से नियमित रूप से शाही स्नान करते आ रहे हैं और यह पहली ...
सत्यापन के लिए किसान काट रहा चक्कर, टोकन नहीं कट रहे, किसानों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे उमेश पटेल
Kharsia, Raigarh

सत्यापन के लिए किसान काट रहा चक्कर, टोकन नहीं कट रहे, किसानों के साथ कलेक्टोरेट पहुंचे उमेश पटेल

रायगढ़। धान खरीदी के अंतिम दिनों में वास्तविक किसान परेशान हो रहा है। भौतिक सत्यापन के लिए इतनी लंबी प्रक्रिया कर दी गई है कि किसान चक्कर लगाते-लगाते थक रहा है लेकिन टोकन नहीं कट रहे। ऐसी कई समस्याओं को लेकर खरसिया विधायक सोमवार को कलेक्टोरेट पहुंचे। वहां एडीएम और खाद्य अधिकारी से चर्चा के बाद जल्द समाधान करने का आश्वासन मिला। धान खरीदी को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सभी जिलों में सख्ती करने का आदेश दिया है, लेकिन इसका नुकसान वास्तविक किसानों को भी हो रहा है। सोमवार को खरसिया विधायक उमेश पटेल किसानों की समस्या लेकर कलेक्टोरेट पहुंचे थे। अपर कलेक्टर अपूर्व प्रियेश टोप्पो और प्रभारी खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह से लंबी चर्चा हुई। उमेश पटेल ने कहा कि प्रत्येक समिति में टोकन की लिमिट तय कर दी गई है, जबकि वहां सैकड़ों किसानों का धान खरीदा जाना है। किसान के घर में धान का अंबार लगा है। ज्याद...
खरसिया में बेखौफ एंबुलेंस का कहर, गलत दिशा से आकर बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर
Kharsia, Raigarh

खरसिया में बेखौफ एंबुलेंस का कहर, गलत दिशा से आकर बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर

हादसे के बाद फरार हुआ चालक, FIR दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस रायगढ़-खरसिया, 21 जनवरी। रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र से सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे एक अज्ञात एंबुलेंस वाहन ने मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि एंबुलेंस चालक मौके से फरार हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम अमलडीहा (नंदेली) थाना पुसौर निवासी युवक, जो एन.डी.पी.एल. सिरगिट्टी बिलासपुर की कोकाकोला कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर रायगढ़ क्षेत्र में कार्यरत है, 19 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे अपने काम से मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 AF 8172 से रायगढ़ चौक खरसिया से पंचमुखी मंदिर डिपो की ओर जा रहा था। जब वह सियाराम ऑटो डील के सामने रायगढ़ चौक खरसिया के पास मुख्य सड़क पर पहुंचा, उसी दौरान सामने से तेज गति में...
खरसिया के कुर्रूभांठा में सड़क पर पानी छिड़काव को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट
Kharsia, Raigarh

खरसिया के कुर्रूभांठा में सड़क पर पानी छिड़काव को लेकर विवाद, दो पक्षों में जमकर मारपीट

एक ही घटना पर आमने-सामने दर्ज हुई दो FIR, पुलिस जांच में जुटी रायगढ़-खरसिया, 21 जनवरी। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रूभांठा में 20 जनवरी 2026 की सुबह सड़क पर पानी छिड़काव को लेकर हुए विवाद ने देखते ही देखते दो पक्षों के बीच मारपीट का रूप ले लिया। इस घटना को लेकर थाने में एक-दूसरे के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। पहली रिपोर्ट के अनुसार ग्राम कुर्रूभांठा निवासी किसान पीला बाबू पटेल ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे उसका भाई सेतराम पटेल सड़क पर पानी का छिड़काव कर रहा था। इसी दौरान मोती कुमार यादव वहां पहुंचा और पानी छिड़काव को लेकर गाली-गलौच करने लगा।जब पीला बाबू पटेल ने इस बात पर आपत्ति जताई और बाद में मोती यादव से पूछताछ करने मगन लाल पटेल के घर के पास गया, तो वहां मोती कुमार यादव, खेमकुमार यादव, मगन लाल...
पीडीएस व्यवस्था में लापरवाही पर विक्रेता संचालन एजेंसी निलंबित
Chhattisgarh, Raigarh

पीडीएस व्यवस्था में लापरवाही पर विक्रेता संचालन एजेंसी निलंबित

हितग्राहियों को वैकल्पिक दुकान से मिलेगा राशन रायगढ़, 20 जनवरी 2026/ जगतपुर वार्ड क्रमांक 04 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान  की जांच में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। जिला प्रशासन ने पीडीएस नियमों के उल्लंघन को गंभीरता से लेते हुए संबंधित दुकान को निलंबित कर दिया है।खाद्य अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के तहत जगतपुर वार्ड क्रमांक 04 स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (आईडी क्रमांक 411001089) की जांच के दौरान संचालक द्वारा हितग्राहियों को वितरित किए गए खाद्यान्न में अत्यधिक मात्रा में स्टॉक की कमी पाई गई। साथ ही वितरण में नियमों का उल्लंघन किए जाने के प्रमाण मिलने पर संबंधित संचालन एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। खाद्य अधिकारी रायगढ़ ने बताया कि लगभग एक माह से अधिक समय व्यतीत हो जाने के बावजूद अध्यक्ष, सचिव एवं विक्रेता संचालन एजेंसी स...
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप बसंतपुर को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात
Chhattisgarh, Raigarh

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप बसंतपुर को स्वास्थ्य सुविधा की बड़ी सौगात

जिला प्रशासन की पहल से डीएमएफ मद से 75 लाख रुपये की लागत से बनेगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन भवन निर्माण से क्षेत्र के सैकड़ों नागरिकों को मिलेगी समय पर और बेहतर स्वास्थ्य सेवा रायगढ़, 20 जनवरी 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप जिले के आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने तथा उन्हें बेहतर और सुलभ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा निरंतर ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में जिले के मैदानी क्षेत्रों के साथ-साथ वनांचल अंचलों में भी शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं अधोसंरचना विकास के कार्यों को प्राथमिकता के साथ क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में लैलूंगा विकासखंड के ग्राम बसंतपुर में भवन विहीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने जिला खनिज न्यास (डीएमएफ...
पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर
Chhattisgarh, Raigarh

पोषण ट्रैकर ऐप में शत-प्रतिशत हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित करें-कलेक्टर

फेस कैप्चर व आधार अपडेशन शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश रेडी टू ईट, गरम भोजन व ग्रोथ मॉनिटरिंग पर हुई विस्तृत चर्चा कलेक्टर ने ली महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक रायगढ़, 20 जनवरी 2026/ जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की प्राथमिक योजनाओं के प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में संबंधित अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की सेक्टरवार प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि पोषण एवं बाल विकास से जुड़े कार्यक्रमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। कलेक्टर ने पोषण ट्रैकर ऐप में हितग्राहियों के पंजीयन एवं फेस कैप्चर की प्रगति की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम प्रगति वाले सेक्टरों के सीडीपीओ को ग्राम पंचायतवार आध...
स्वच्छ, सुंदर एवं आरोग्य शहर बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण-महापौर
Raigarh

स्वच्छ, सुंदर एवं आरोग्य शहर बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण-महापौर

राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न रायगढ़, 20 जनवरी 2026/ शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से आज नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के समन्वय के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। नगर निगम रायगढ़ के सभाकक्ष में आयोजित कार्यशाला का शुभारंभ महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्रीलाल साहू सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने कहा कि स्वच्छ, सुंदर एवं आरोग्य शहर बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है। सभी के सामूहिक प्रयासों से रायगढ़ को डेंगू से निपटने में सफलता हासिल हुई हैै। उन्होंने स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जनजागरूकता के माध्यम से रायगढ़ को स्वच्छ, सुंदर एवं आरोग्य शहर बनाने में निरंतर सहयोग का आह्वान किया तथा मितानिनों की भूमिका की...