Raigarh

अवैध शराब के खिलाफ जूटमिल पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान : चार कार्रवाईयों में 05 आरोपी गिरफ्तार, 143 पाव अवैध शराब जब्त
Raigarh

अवैध शराब के खिलाफ जूटमिल पुलिस का ताबड़तोड़ अभियान : चार कार्रवाईयों में 05 आरोपी गिरफ्तार, 143 पाव अवैध शराब जब्त

12 जनवरी, रायगढ़। जूटमिल पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ सख्त अभियान चलाकर चार अलग-अलग कार्रवाइयों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम और नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में सावित्री नगर मैदान के पास से महेश्वर पटेल (40 साल) निवासी ननसिया को 28 पाव देसी शराब के साथ पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई में ट्रांसपोर्ट नगर अमलीडीह रोड से सुख लाल सिदार (36 साल) निवासी बरमुडा थाना कोतरारोड़ को 17 पाव शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। तीसरी कार्रवाई में दो आरोपी राम निवास सतनामी (37 साल) जूटमिल सामने गली और उसके साथी धनी सिंह सिदार (32 साल) अमलीभौना को सावित्री नगर बेंजी कुंज के पास से 70 पाव प्लेन शराब के साथ पकड़ा ग...
टीवीएस एक्सल पर शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Raigarh

टीवीएस एक्सल पर शराब परिवहन कर रहे दो आरोपियों से 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

चक्रधरनगर पुलिस की कार्रवाई में शराब परिवहन कर रहे दोनों आरोपी गए जेल 12 जनवरी, रायगढ़। आज, दिनांक 12.01.25 को चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति बिना नंबर की TVS एक्सल गाड़ी में प्लास्टिक जरीकेन में अवैध महुआ शराब लेकर छोटे रेगड़ा पुल के पास बिक्री के लिए खड़े हैं। थाना प्रभारी ने तुरंत पेट्रोलिंग टीम को कार्रवाई का निर्देश दिया। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों—चंद्रशेखर कुलदीप (49 साल) और घुराउ पटनायक (48 साल), दोनों निवासी मालीडीपा बोईरदादर—को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से 15 लीटर महुआ शराब (तीन जरकीन, प्रत्येक में 5 लीटर) और बिना नंबर की TVS एक्सल गाड़ी बरामद की गई। जब्त शराब की कीमत लगभग 4,500 रुपये आंकी गई है। आ...
क्षेत्रीय सरस मेला का समापन कार्यक्रम 13 जनवरी को
Raigarh

क्षेत्रीय सरस मेला का समापन कार्यक्रम 13 जनवरी को

कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी होंगे कार्यक्रम में शामिल रायगढ़, 12 जनवरी 2025/ क्षेत्रीय सरस मेला का समापन कार्यक्रम 13 जनवरी को रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में होगा। कार्यक्रम में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी शामिल होंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा क्षेत्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन 3 से 13 जनवरी 2025 तक रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में हो रहा है। क्षेत्रीय सरस मेला में महिला स्व-सहायता समूहों के द्व्रारा निर्मित उत्कृष्ट उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। सरस मेला में राज्य के समस्त जिले के अलावा अन्य राज्य जैसे बिहार, झारखंड, तमिलन...
स्व-सहायता समूह की दीदियों के लिए बना सरस मेला मिल का पत्थर
Kharsia, Raigarh

स्व-सहायता समूह की दीदियों के लिए बना सरस मेला मिल का पत्थर

84.40 लाख रुपए से अधिक का व्यवसाय हुआ 9 दिनों में घरेलू सामानों से लेकर जैविक खाद्य सामग्रियां पसंद कर रहे लोग छत्तीसगढिय़ां व्यंजन खूब लुभाया लोगों को, समूह की दीदियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में दी बेहतरीन प्रस्तुति रायगढ़, 12 जनवरी 2025/ शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में पहली बार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बिहान कार्यक्रम अंतर्गत क्षेत्रीय सरस मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिहान की महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। सरस मेला में रायगढ़ समेत छ.ग. के सभी 33 जिलों से बिहान की महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां एवं अन्य राज्यों जैसे-झारखण्ड, बिहार, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, असम, महाराष्ट्र की स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने भाग लिया है। सरस मेला में 224 से अधिक स्टॉल लगाये है, जिनमें 268 से अधि...
ग्राम जबलपुर में आयोजित सरईदरहा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य समापन, खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल
Kharsia, Raigarh

ग्राम जबलपुर में आयोजित सरईदरहा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का भव्य समापन, खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में हुए शामिल

खरसिया, 12 जनवरी 2025।खरसिया के ग्राम जबलपुर में आयोजित सरईदरहा टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2024-25 का आज 12 जनवरी 2025 को भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें खरसिया विधायक उमेश पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुकेश पटेल (मरार पटेल महासंघ, रायगढ़ जिलाध्यक्ष), चंद्रमणि राठिया (जनपद सदस्य), विजय राठिया (पूर्व सरपंच जबलपुर), हेतराम पटेल, नारायण डनसेना, डोलनारायण डनसेना, पदुम डनसेना सहित क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक, खिलाड़ी और दर्शक भी उपस्थित थे। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक उमेश पटेल ने कहा, “हर आयोजन चार चक्कों की तरह होता है। पहला चक्का आयोजन समिति के सदस्यों का है, जो समर्पण और मेहनत से कार्यक्रम को सफल बनाते हैं। दूसरा चक्का उन सभी लोगों का है, जो आर्थिक और अन्य प्रकार से समर्थन देते हैं। तीसरा चक्का उन खिलाड़ियों का है, जो खेल भावना और उत्साह के साथ प...
चपले कॉलेज में मनाया गया “राष्ट्रीय युवा दिवस”
Kharsia, Raigarh

चपले कॉलेज में मनाया गया “राष्ट्रीय युवा दिवस”

खरसिया। शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ से संबंध नवीन शासकीय महाविद्यालय चपले में आज दिनांक 12.01. 2025 को हर्षोल्लास के साथ 'राष्ट्रीय युवा दिवस' मनाया गया । स्वयं सेविका कुमारी काजल पटैल की अध्यक्षता एवं राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी श्री एम.एल.पटेल नोडल श्री जी .एस.राठिया एवं समस्त स्वयंसेवकों की उपस्थिति में मां शारदा एवं स्वामी विवेकानंद जी के पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रांगण की साफ सफाई, जागरूकता रैली, व्याख्यान एवं स्वामी विवेकानंद की जीवन से संबंधित पोस्टर प्रदर्शन कर उनके विचारों को व्यक्त किया गया। कुमारी सोमलता ,रंजीता, लीना,देव कुमारी, वर्षा गुणनिधि, ने स्वामी विवेकानंद जी के युवाओं को दिए संदेश पर अपनी विचार रखें।गोमती ,कामिनी ,चंद्रकला, एलीशिबा, गायत्री आदि ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शि...
महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन
Kharsia, Raigarh

महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली के राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का समापन

समापन के पूर्व संध्या पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री व विधायक उमेश पटेल विद्यार्थी राष्ट्र के भविष्य होते हैं उनमें भविष्य की दशा एवं दिशा सुधारने की अद्भुत क्षमता होती है - उमेश पटेल नंदेली- शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान बन चुके महेंद्र सिंह पटेल मेमोरियल आदर्श विद्यालय नंदेली द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष शिविर ग्राम पंचायत नावापारा के आश्रित ग्राम जुनवानी में हुआ, 6 जनवरी से 12 जनवरी तक हुए इस शिविर के समापन के पूर्व संध्या में झमाझम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ इस आयोजन में मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल जी एवं विशिष्ट अतिथि में ग्राम पंचायत नंदेली के उप सरपंच सुदर्शन पटेल, नावापारा के सरपंच प्रतिनिधि लाल कुमार पटेल एवं समिति अध्यक्ष प्रेम शंकर पटेल जी की मौजूदगी में हुआ। अतिथिय...
जमनीपाली में शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की महिमा पर प्रवचन
Chhattisgarh, Kharsia, Raigarh

जमनीपाली में शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की महिमा पर प्रवचन

छत्तीसगढ़। कोरबा शहर के जमनीपाली में स्थित जय जग जननी कीर्तन मंडली महिला समिति द्वारा आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के पांचवे दिन 11 जनवरी को श्रद्धालुओं को भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का पवित्र प्रसंग सुनाया गया। इस दिन की कथा का शुभारंभ भगवान शिव, माता पार्वती और शिव महापुराण की विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। इसके बाद कथा वाचक आचार्य दीपककृष्ण महाराज ने प्रवचन दिया। आचार्य दीपककृष्ण महाराज ने प्रवचन में कहा कि वर्तमान समय में कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं है जो दुखों से मुक्त हो, लेकिन इसका यह अर्थ नहीं कि हम भगवान का स्मरण करना छोड़ दें। जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं, लेकिन भगवान के नाम का स्मरण ही हमें हर कठिनाई से उबार सकता है। इसलिए सभी को निरंतर भगवान के नाम का जाप करना चाहिए। कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की कथा सुनाई गई। आचार्य ने बताया कि माता पार्वती का ज...
सरस मेला में केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
Raigarh

सरस मेला में केन्द्र एवं राज्य शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी

रायगढ़, 11 जनवरी 2025/ जिले में पहली बार पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में क्षेत्रीय सरस मेला 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बिहान की महिला स्व-सहायता समूह के द्वारा निर्मित उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया जा रहा है। सरस मेला में केन्द्र एवं राज्य द्वारा पोषित महत्वपूर्ण योजनाओं का प्रशिक्षण मंच के माध्यम से जनप्रतिनिधि एवं आम जनों को दिया जा रहा है, ताकि योजना के बारे में लोगों को जागरूकता एवं योजना का लाभ अंतिम छोर के हितग्राही तक पहुंचाया जा सके। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना अंतर्गत 09 थीम आधारित राष्ट्रीय पंचायत पुरुस्कार के संबध्ंा में विस्तृत जानकारी दी गई। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पंचायतों में सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण हेतु 17 लक्ष्यों समाहित करते हुए, 09 वि...
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त प्रयास
Raigarh

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह: सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने यातायात पुलिस और परिवहन विभाग का संयुक्त प्रयास

रायगढ़ 11 जनवरी। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के अंतर्गत कल 10 जनवरी 2025 को एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने संयुक्त रूप से सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक बनाना है। वाहनों पर रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाने का अभियानयातायात पुलिस और परिवहन विभाग ने निजी वाहनों पर रिफ्लेक्टर रेडियम पट्टी लगाने का कार्य किया। यह पट्टी विशेष रूप से कम रोशनी या रात के समय वाहन को स्पष्ट रूप से दिखाने में मदद करती है, जिससे सड़क पर होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना घटती है। परिवहन अधिकारियों ने बताया कि यह पट्टी तेज रोशनी को परावर्तित करती है और अन्य चालकों को समय रहते वाहन की उपस्थिति का आभास कराती है। इस अवसर पर कई वाहन चालकों को सड़क सुरक्ष...