गीधा और भालूचुंआ में खरसिया पुलिस की शराब रेड कार्रवाई : 22 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, दो गिरफ्तार
रायगढ़, 18 जनवरी। खरसिया थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम गीधा और भालूचुंआ में मुखबिर की सूचना पर छापेमारी कर अवैध महुआ शराब की खेप जब्त की। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।
पहली कार्रवाई: गीधा रोड पर पकड़ाया आरोपीगीधा रोड पर थैले में शराब लेकर जा रहे कमलेश कुमार डनसेना (34 वर्ष), निवासी गीधा, को पुलिस ने रोका। पूछताछ में उसने बताया कि जरीकेन में महुआ शराब भरकर भैनापारा में बेचने जा रहा था। पुलिस ने उसके पास से दो प्लास्टिक जरीकेन में कुल 10 लीटर महुआ शराब बरामद की।
दूसरी कार्रवाई: भालूचुंआ तिराहा पर छापेमारीभालूचुंआ तिराहा पर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बसनाझर से अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए एक व्यक्ति आ रहा है। पुलिस ने मौके पर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान (54 वर्ष), निवासी बसनाझर, को पकड़ा।...










