नाबालिग बालिका को भगा ले जाने वाला युवक गिरफ्तार, कोतरारोड़ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में भेजा जेल
रायगढ़, 18 जनवरी। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा। 7 जनवरी को लैलूंगा थानाक्षेत्र निवासी व्यक्ति ने कोतरारोड़ थाने में अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। शिकायत में बताया गया कि 2 जनवरी को बालिका अपने रिश्तेदार के साथ कोसमनारा मंदिर दर्शन के लिए गई थी और उसके बाद बिना किसी को बताए गायब हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 11/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान बालिका के चंद्रशेखर यादव (22 वर्ष), निवासी छुहीपाली, थाना जुटमिल, रायगढ़, के साथ मित्रता होने की जानकारी मिली। कोतरारोड़ पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी, जहां गुमशुदा बालिका को बरामद किया गया। महिला अधिकारी द्वारा...










