भाजपा भयादोहन कर कांग्रेस प्रत्याशियों को नामांकन वापस लेने के लिए रही मजबूर, यह लोकतंत्र की हत्या है :- अनिल शुक्ला
रायगढ़, 31 जनवरी। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने नगर निकाय चुनाव के नाम वापसी के अंतिम दिन सत्ता पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष द्वारा साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपनाकर कांग्रेस प्रत्याशियों पर नाम वापसी का दबाव बनाया गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही वह अपने साथियों के साथ निर्वाचन कार्यालय पहुंचे, जहां कांग्रेस प्रत्याशियों को जबरन कार्यालय के भीतर भेजकर नामांकन वापस लेने का दबाव डाला जा रहा था। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और सत्ता पक्ष के समर्थकों के बीच झूमा-झटकी भी हुई।
कलेक्ट्रेट के भीतर आज हुआ बवाल का वीडियो
https://youtu.be/-LPhisLkuF0?si=Fsrb5M-cDRt02X2H🙏🙏👇
अनिल शुक्ला ने बताया कि वार्ड क्रमांक 18 की प्रत्याशी ने अपने पति की स्वास्थ्य संबंधी समस्या का हवाला देकर नामांकन वापस लिया, लेकिन भाजपा द्वारा मीडिया में प्रचारित खबरों से ...










