कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने मतदाता जागरूकता रथ को दिखाई हरी झंडी
शहर में निकली बाइक रैली, लोगों से की गई मतदान करने की अपील
रायगढ़, 7 फरवरी 2025/ जाबो कार्यक्रम के तहत आज मतदाता जागरूकता रथ के साथ बाइक रैली का आयोजन किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कार्तिकेया गोयल ने जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, सीईओ जिला पंचायत श्री जितेन्द्र यादव, आयुक्त नगर निगम श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय उपस्थित रहे। मौके पर कलेक्टर श्री गोयल ने सभी को मतदान अवश्य करने की शपथ दिलाई।
निगम आयुक्त श्री क्षत्रिय के मार्गदर्शन में 200 से अधिक लोगों ने बाइक रैली के माध्यम से मतदाता जागरूकता रथ के साथ शहर के सभी मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। इसमें निगम कार्यालय से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ चौक, सतीगुड़ी चौक, केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड से होते हुए ढिमरापुर चौक पहुुंचे। इसी तरह ढिमरापुर चौक से वापस होकर बस स्टैंड...










