Raigarh

Video: शपथ ग्रहण मंच से ओपी चौधरी ने की सलीम नियारिया की सराहना, कहा – ‘जनता ने समर्पण को चुना’
Raigarh

Video: शपथ ग्रहण मंच से ओपी चौधरी ने की सलीम नियारिया की सराहना, कहा – ‘जनता ने समर्पण को चुना’

रायगढ़, 08 मार्च 2025: राजनीति में हार-जीत कोई नई बात नहीं है, लेकिन विरले ही ऐसे क्षण आते हैं जब प्रदेश का कद्दावर नेता अपने विपक्षी पार्टी के प्रतिद्वंद्वी की जीत को खुले दिल से स्वीकार कर उसकी सार्वजनिक रूप से प्रशंसा करता है। रायगढ़ नगर निगम के शपथ ग्रहण समारोह में ऐसा ही एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद एवं पूर्व सभापति सलीम नियारिया की सातवीं जीत को उनके समर्पित नेतृत्व का परिणाम बताया। ऑडिटोरियम में हुए शपथ ग्रहण समारोह में नव-निर्वाचित महापौर जीवर्धन चौहान सहित सभी 48 वार्डों के पार्षदों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का संबोधन खास चर्चा में रहा, लेकिन जो सबसे उल्लेखनीय रहा, वह था उनका सौहार्दपूर्ण रुख। आमतौर पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तल्खी देखने को मिलती है, लेकिन मंत्री चौधरी ने राजन...
ग्राम दर्रामुड़ा में नल-जल योजना फेल! भूषण पारा मोहल्ले में फटी पाइपलाइन से बर्बाद हो रहा पानी, जिम्मेदार कौन?
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में नल-जल योजना फेल! भूषण पारा मोहल्ले में फटी पाइपलाइन से बर्बाद हो रहा पानी, जिम्मेदार कौन?

खरसिया। ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के भूषण पारा मोहल्ले में पुरंजन पटेल घर के पास नल-जल योजना के तहत बिछाई गई पाइपलाइन चुनाव से पहले ही फट चुकी थी, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। नया पंचायत गठन हो चुका है, लेकिन जिम्मेदार कौन? फटी पाइपलाइन से बह रहा पानी गली होते हुए नदी में समा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बर्बादी पर पंचायत का कोई ध्यान नहीं है। चौहान मोहल्ला के पास बनी बड़ी पानी टंकी से पूरे गांव में जल आपूर्ति हो रही है, लेकिन लीकेज के कारण सैकड़ों लीटर पानी रोज़ बर्बाद हो रहा है। ग्रामीणों ने पंचायत से तत्काल समस्या का समाधान करने की मांग की है। क्या नवनिर्वाचित सरपंच और सचिव इस पर ध्यान देंगे या यह मुद्दा भी अनदेखा रह जाएगा? नीचे देखिए तस्वीरें और वीडियो ...
बंटी सोनी बने खरसिया नगर सरकार के निर्विरोध उपाध्यक्ष, राकेश केशरवानी ने दी शुभकामनाएं
Kharsia, Raigarh

बंटी सोनी बने खरसिया नगर सरकार के निर्विरोध उपाध्यक्ष, राकेश केशरवानी ने दी शुभकामनाएं

खरसिया। खरसिया नगर सरकार में बंटी सोनी के निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने पर सामाजिक कार्यकर्ता व गौसेवक राकेश केशरवानी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। राकेश केशरवानी ने कहा कि बंटी सोनी खरसिया नगर के "नरेंद्र मोदी" जैसे हैं। भले ही वे एक वार्ड से जीतते हैं, लेकिन उनकी पैनी नज़र पूरे 18 वार्डों की समस्याओं पर रहती है। जन-जन की सेवा करने के कारण वे नगरवासियों के सच्चे सेवक कहलाते हैं। वे "हेल्पिंग हैंड्स फाउंडेशन" और "कामधेनु गौ सेवा संगठन" से जुड़े हुए हैं और सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं। राकेश केशरवानी ने कहा, "मैंने बंटी भैया को बहुत करीब से देखा और जाना है। जरुरतमंदों, दिन-दुखियों और बेजुबान जीवों के प्रति उनके हृदय में असीम करुणा और दया की भावना है। वे रात-दिन जरूरतमंद मरीजों की सेवा में तत्पर रहते हैं और अब तक 37 बार रक्तदान कर कई जिंदगिय...
जनसेवा, विकास और समर्पण की मिसाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष बने बंटी सोनी, खरसिया में हर्ष की लहर!
Kharsia, Raigarh

जनसेवा, विकास और समर्पण की मिसाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष बने बंटी सोनी, खरसिया में हर्ष की लहर!

आजमा के देख लो रौनके-महफिल हूं मैं, मिटाना चाहोगे जितना, मैं उतना निखरते जाऊंगा! नगर भर के चहेते बंटी सोनी बने नगरपालिका के उपाध्यक्ष खरसिया। शुक्रवार को भाजपा कार्यालय खरसिया में रानी संयोगिता जूदेव द्वारा जैसे ही अवधनारायण 'बंटी' सोनी का नाम नगर पालिका के उपाध्यक्ष पद हेतु लिया गया, तो उपस्थित सभी लोगों में अपार हर्ष छा गया। वहीं यह बात जब नगर में फैली तो पूरे नगर में हर्षोल्लास के साथ पटाखे फोड़े गए। इस दौर में किसी की परेशानी देखकर मुंह मोड़ लेना आम बात है, वहीं हृदय में करुणा का सागर लिए राहों में एक्सीडेंट देखकर अपना कार्य छोड़कर, उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंच कर सारी सुविधाएं मुहैया करवाना और जरूरत पड़ने पर अपना लहू भी दे देना आसान तो नहीं। अनेकों बार ब्लड डोनेट कर चुके अवधनारायण सोनी न सिर्फ इंसानियत वरन् उन पार्षदों के लिए भी नज़ीर हैं, जो अपनी पार्षद निधि का उपयोग भी स्वयं ...
खरसिया नगर क्षेत्र में रिंगरोड की सख्त जरूरत – राकेश केशरवानी
Kharsia, Raigarh

खरसिया नगर क्षेत्र में रिंगरोड की सख्त जरूरत – राकेश केशरवानी

खरसिया। नगर क्षेत्र में रिंगरोड निर्माण की मांग जोर पकड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश केशरवानी ने कहा कि खरसिया में रानीसागर-रायगढ़ चौक-भद्री चौक के बीच सड़कों पर गौवंश की सुरक्षा का बड़ा संकट है। हर दिन दुर्घटनाओं में कई गौवंश की मौत हो रही है, और बारिश शुरू होते ही यह समस्या और विकराल हो जाती है। उन्होंने बताया कि कभी-कभी एक ही दिन में 5 से 7 गौवंश की लाशें सड़कों पर पड़ी रहती हैं, जिससे न केवल गौ-धन की क्षति हो रही है, बल्कि यातायात व्यवस्था भी चरमरा रही है। इसके अलावा, खरसिया नगर में धूल, धुआं और प्रदूषण भी गंभीर समस्या बन चुका है। क्षेत्र में दर्जनों फैक्ट्रियां होने के कारण भारी वाहनों की 24 घंटे रेलमपेल बनी रहती है, जिससे आम जनता को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। राकेश केशरवानी का कहना है कि रिंगरोड बन जाने से आम जनता, गौवंश और सड़क तीनों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भ...
अदाणी फाउंडेशन तमनार द्वारा ग्राम कुंजेमुरा में मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन
Raigarh

अदाणी फाउंडेशन तमनार द्वारा ग्राम कुंजेमुरा में मेगा हेल्थ कैंप का सफल आयोजन

रायगढ़, तमनार, 06 मार्च, 2025: अदाणी फाउंडेशन तमनार ने ग्राम कुंजेमुरा में एक मेगा हेल्थ कैंप का सफलतापूर्वक आयोजन किया। यह मिलूपारा और खम्हारिया के बाद क्षेत्र में आयोजित तीसरा मेगा हेल्थ कैंप था, जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक कुंजेमुरा बीच बस्ती में आयोजित किया गया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उनकी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान करना था। इस शिविर में मेडिकल कॉलेजों और निजी प्रैक्टिस से जुड़े डॉक्टरों ने अपनी सेवाएँ दीं। निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएँ और जाँच: शिविर में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने चर्म, हड्डी, नेत्र, प्रसूति, दंत और सामान्य बीमारियों के लिए परामर्श प्रदान किया। मरीजों को निःशुल्क दवाएँ वितरित की गईं और 34 लाभार्थियों को निःशुल्क चश्मे भी उपलब्ध कराए ग...
ग्राम पतरापाली में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पं. दीपक कृष्ण महाराज के प्रवचनों से बह रही भक्ति की धारा
Raigarh

ग्राम पतरापाली में भव्य संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, पं. दीपक कृष्ण महाराज के प्रवचनों से बह रही भक्ति की धारा

रायगढ़, 07 मार्च 2025। रायगढ़ जिले के समीप ग्राम पतरापाली में श्रद्धा और भक्ति का महापर्व प्रारंभ हो चुका है। समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ 06 मार्च, गुरुवार को कलश यात्रा के साथ किया गया। इस भक्तिमय आयोजन में सैकड़ों श्रद्धालु, विशेष रूप से माताएँ एवं बहनें, शामिल हुईं और पूरे गांव में भक्ति का माहौल बना रहा। कथा के प्रथम दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें ग्रामीणजन कर्मा नृत्य और डीजे साउंड के साथ “राधे-राधे” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। यह यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होते हुए तालाब पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल भरकर पुनः कथा स्थल पर मंगल कलश स्थापना की। इसके पश्चात कथा का शुभारंभ हुआ और आरती व प्रसाद वितरण किया गया। आयोजन समिति द्वारा उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई। इस सात दिवसीय श्रीमद्भागवत क...
क्या आखिरी वक्त में बदला गया फैसला? सतबाई छोटेलाल पटेल को क्यों नहीं मिला जिला पंचायत रायगढ़ का अध्यक्ष पद?
Kharsia, Raigarh

क्या आखिरी वक्त में बदला गया फैसला? सतबाई छोटेलाल पटेल को क्यों नहीं मिला जिला पंचायत रायगढ़ का अध्यक्ष पद?

जिला पंचायत रायगढ़ अध्यक्ष पद की रेस में पिछड़ीं सतबाई छोटेलाल पटेल! रायगढ़, 06 मार्च 2025। जिले की राजनीति में बड़ा उलटफेर! चर्चाओं के बावजूद जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 09 खरसिया-03 से सतबाई छोटेलाल पटेल, (ग्राम-दर्रामुड़ा) को जिला पंचायत रायगढ़ का अध्यक्ष पद नहीं मिला। सूत्रों के अनुसार, सतबाई छोटेलाल पटेल को अध्यक्ष बनाए जाने की प्रबल संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अंतिम समय में जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 खरसिया-01 से शिखा रविन्द्र गवेल को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। राजनीतिक गलियारों में इस फैसले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। क्या सतबाई छोटेलाल पटेल को अंत समय में किया गया नजरअंदाज? क्या राजनीतिक समीकरणों ने बदला खेल? समर्थकों में नाराजगी बढ़ रही है, लेकिन अब आगे की रणनीति पर सभी की नजरें टिकी हैं। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 07 खरसिया-01 से शिखा रविन्द्...
विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में बजट भाषण पर सरकार को जमकर घेरा
Kharsia, Raigarh, Raipur

विधायक उमेश पटेल ने विधानसभा में बजट भाषण पर सरकार को जमकर घेरा

महतारी वंदन में 60 साल से उपर की महिलाओं को धोखा न देते हुए 1000 रूपए देने का किया मांग पी.एम. आवास के हितग्राहियों की राशि बढ़ाने का किया मांग रायपुर/06 मार्च 2025/विधानसभा में बजट सत्र के दौरान 4 मार्च 2025 को सरकार के वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट अनुमान की सामान्य चर्चा में विपक्ष की ओर से प्रथम वक्ता के रूप में खरसिया विधायक उमेश पटेल ने विष्णु देव सरकार के सवा वर्ष के कुशासन पर जमकर प्रहार करते हुए विभिन्न असफलताओं को सदन में बताया। अपने बजट भाषण में विधायक पटेल ने कहा कि सरकार का पिछला बजट 1 लाख 47 हजार करोड़ के लगभग था और अनुपूरक मिलाकर कुल 1 लाख 51 हजार करोड़ के आसपास हो गया और रिसिप्ट 1 लाख 26 हजार करोड़ का अनुमान लगाया गया था जो 1 लाख 21 हजार करोड़ के आसपास रह गया। इसके आकडे़ कुछ इधर उधर हो सकते हैं जो लगभग 5 हजार करोड़ रूपए कम हुआ। अंतर जो है लगभग 5 प्रतिशत आ गया है जो बहुत...
सर्वप्रथम गौ-संरक्षण के लिए गोकुल नगर की स्थापना करें नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष : केशरवानी
Kharsia, Raigarh

सर्वप्रथम गौ-संरक्षण के लिए गोकुल नगर की स्थापना करें नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष : केशरवानी

निकाय चुनाव घोषणा पत्र पर करें अमल खरसिया। भाजपा ने नगर निकाय चुनाव के लिए अटल विश्वास पत्र में गौ-संरक्षण और गायों की देखभाल के लिए गोकुल नगर विस्तार की घोषणा की थी, जिससे बेसहारा गौवंश को जीवन-यापन के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें। वहीं नगर तथा जिले में भाजपा की सरकार आ गई है। ऐसे में अंचल के प्रसिद्ध गौसेवक राकेश केशरवानी ने नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष से अनुरोध किया है कि वह अपने कार्य की शुरुआत सर्वप्रथम गोकुल नगर की स्थापना से करें। बताना लाजिमी होगा कि भाजपा के कमल गर्ग नगर पालिका के अध्यक्ष बने हैं। वहीं उन्होंने प्रत्याशी के रूप में महा गौ-भंडारा करवाकर गौ माताओं का आशीर्वाद भी प्राप्त किया था। कमल गर्ग स्वयं आस्थावान व्यक्ति हैं, वहीं उपाध्यक्ष अवधनारायण सोनी के साथ वह भी गौ-सेवा में सतत् सक्रिय रहते हैं। राकेश केशरवानी ने बताया कि प्रतिदिन पूरे अंचल में गौवंश दुर्घटन...