हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन का लीनेस क्लब रायगढ़ द्वारा सम्मान
रायगढ़। जरूरतमंदों की निस्वार्थ सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रही सामाजिक संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन को लीनेस क्लब रायगढ़ द्वारा सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम शहर के अंश होटल में आयोजित हुआ, जहां दोनों संस्थाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल, उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा एवं कार्यक्रम संयोजक हिमांशु अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। लीनेस क्लब की ओर से अनीता कपूर, अंजू बंसल समेत अन्य सदस्यों ने फाउंडेशन के कार्यों की सराहना करते हुए उनका स्वागत-सम्मान किया। उन्हें साल, श्रीफल भेंट कर मोमेंटो प्रदान किया गया।
हेल्पिंग हैंड्स के संरक्षक मनोज गोयल, बंटी सोनी व रमेश अग्रवाल ने इस सम्मान के लिए लीनेस क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रेरणा आगे और भी समाजहित में कार्य करने की ऊर्जा देती है। उन्होंने...










