जूटमिल पुलिस की हैट्रिक कार्रवाई, एक सप्ताह में तीसरी लापता नाबालिग बालिका को सकुशल किया दस्तयाब – आरोपी गिरफ्तार
19 अप्रैल, रायगढ़। एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में नाबालिग बालिकाओं के अपहरण व गुमशुदगी के मामलों में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में जूटमिल पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार लापता नाबालिग बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन में संचालित इस मुहिम ने बालिका सुरक्षा को लेकर जिले में भरोसे का माहौल बनाया है।
ताजा मामला 20 फरवरी का है, जब एक नाबालिग बालिका बिना बताए घर से लापता हो गई थी। 27 फरवरी को बालिका के परिजनों ने थाना जूटमिल में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 62/2025 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान परिजनों और सहेलियों से मिली जानकारी से यह स्पष्ट हुआ कि भूपदेवपुर थाना क्षेत्र निवासी नितेष कुमा...










