Raigarh

खरसिया में गौसेवा का अनोखा सफर : राकेश केशरवानी के सात वर्षीया समर्पण की प्रेरक कहानी
Raigarh

खरसिया में गौसेवा का अनोखा सफर : राकेश केशरवानी के सात वर्षीया समर्पण की प्रेरक कहानी

खरसिया, 17 मई 2025। गौ सेवा जैसे पवित्र कार्य को समर्पित राकेश केशरवानी ने खरसिया नगर सहित पूरे प्रदेश में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उनकी सात वर्ष पहले शुरू हुई गौसेवा यात्रा पर एक नजर डालते हैं, जो आज हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी है। सात वर्ष पूर्व खरसिया में एक्सिडेंटल दुर्घटनाग्रस्त गौवंश की बदहाली देखकर राकेश केशरवानी ने बिना किसी स्वार्थ के उनकी सेवा और इलाज के लिए कदम बढ़ाया। उस समय नगर में गौमाता की देखभाल के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं थी, और सड़क किनारे तड़पती गौवंश की दुर्दशा आम थी। पशु चिकित्सक केवल इंजेक्शन लगाकर चले जाते, लेकिन इलाज की सही सुविधाएं नहीं मिल पाती थीं। राकेश ने इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्वयं की निजी आर्थिक सहायता से खरसिया स्टेशन चौक के पास एक छोटी झोपड़ी नुमा गौसेवा धाम कुटिया बनाकर वहां दुर्घटनाग्रस्त और बीमार गाय...
ग्राम चपले में पर्चा वाले बाबा का उद्घोष – सनातन का ध्वज विश्व में लहराने का संकल्प
Raigarh

ग्राम चपले में पर्चा वाले बाबा का उद्घोष – सनातन का ध्वज विश्व में लहराने का संकल्प

धर्म, तपस्या और जनसेवा की त्रिवेणी में डुबकी लगाते भक्त रायगढ़। आध्यात्मिक नगरी चित्रकूट की गोद में जन्मे पंडित श्री अजय उपाध्याय जी, जिन्हें आज लोग श्रद्धा से “पर्चा वाले बाबा” के नाम से जानते हैं, इन दिनों छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के ग्राम चपले में श्रीराम कथा और दिव्य दरबार के आयोजन के लिए पधारे हुए हैं। 12 मई से 19 मई 2025 तक चलने वाली इस भव्य कथा का आयोजन किया गया है। चित्रकूट की गोद से निकले संत की जीवनगाथा:आध्यात्मिक धरा चित्रकूट की गोद में जन्मे और सनातन धर्म की अलख जगाने वाले संत, पंडित श्री अजय उपाध्याय जी आज न केवल अपने क्षेत्र बल्कि देशभर में “पर्चा वाले बाबा” के नाम से विख्यात हो चुके हैं। मां संतोषी और हनुमान जी के परम भक्त पंडित जी बचपन से ही अध्यात्म के रंग में रंगे हुए हैं। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले के ग्राम पहाड़ी में जन्मे अजय उपाध्याय जी का जीवन शुरू से ...
गांव-गांव में गूंजा जयघोष : “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत निकली तिरंगा यात्राएं, सेना के शौर्य को किया नमन
Raigarh

गांव-गांव में गूंजा जयघोष : “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत निकली तिरंगा यात्राएं, सेना के शौर्य को किया नमन

युवा, महिलाएं और बुजुर्गों में दिखा देशभक्ति का जोश, गांवों की गलियों में लहराया तिरंगा रायगढ़, 17 मई 2025/रायगढ़ जिले के गांवों में आज सेना के शौर्य को नमन करते हुए तिरंगा यात्राएं निकाली गई। जिसमें ग्रामवासियों ने उत्साह से हिस्सा लेते हुए देश की रक्षा में समर्पित हमारी सेना के अदम्य साहस, वीरता और बलिदान का जयघोष किया। गांवों में युवा, बच्चे बड़े बुजुर्ग, महिलाएं सभी वर्ग के लोगों ने तिरंगा यात्रा में सहभागिता निभायी। यात्रा में लोग हाथों में तिरंगा लिए, गर्व और जोश से लबरेज़ नजर आए। देशभक्ति के नारों से गांवों की गलियां गूंज उठीं, सेना के अदम्य शौर्य को नमन करते हुए वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी। इस पहल को लेकर ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह है। लोगों ने इसे नई पीढ़ी में देशभक्ति और एकता का संदेश देने की दिशा में एक अहम कदम बताया। साथ ही कहा कि"ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक अभियान ...
‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब
Raigarh

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के साथ राष्ट्र, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का सैलाब

पूरी दुनिया ने देखा भारतीय सेना का शौर्य-राज्यसभा सांसद देवेन्द्र प्रताप सिंह भारतीय सेना ने दिखाया देश की अखण्डता को छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं-लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया रायगढ़ में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बढ़-चढ़कर लिया तिरंगा यात्रा में हिस्सा राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एकजुट हुए नागरिक रायगढ़, 17 मई 2025/ रायगढ़ में 'ऑपरेशन सिंदूर' अभियान की सफलता पर भारतीय सेना के शौर्य और वीरता को नमन करते हुए रायगढ़ में तिरंगा यात्रा निकाली गई। देश भक्ति गीतों और सेना के हौसले व जज्बे को सलाम करते हुए नारों के साथ रायगढ़ के शहीद चौक से शुरू हुई यह यात्रा प्रमुख मार्गो से गुजरती हुई शहर के नटवर स्कूल में समाप्त हुई। इस यात्रा में राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, सभापति श्री डिग्री लाल साहू, कलेक्टर श्री मयंक...
एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने 19 मई को लैलूंगा थाना परिसर में लगेगा शिविर
Raigarh

एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाने 19 मई को लैलूंगा थाना परिसर में लगेगा शिविर

रायगढ़, 17 मई 2025/ छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग द्वारा 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन में एचएसआरपी नंबर प्लेट लगाए जाने हेतु जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के प्रत्येक क्षेत्र में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 19 मई  को प्रात: 10 बजे सुरेश परिवहन सेवा केन्द्र लैलूंगा थाना परिसर में एचएसआरपी रजिस्ट्रेशन हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा। परिवहन कार्यालय रायगढ़ ने 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहन के वाहन मालिकों को उक्त शिविर का अधिक से अधिक लाभ लेने का आग्रह किया है। ...
राशन वितरण में अनियमितता, जबगा के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर हुई एफआईआर
Raigarh

राशन वितरण में अनियमितता, जबगा के शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक पर हुई एफआईआर

राशन वितरण में अनियमितता की मिल रही थी शिकायतें रायगढ़, 17 मई 2025/ शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा के संचालक मां अम्बे महिला कल्याण समिति के अध्यक्ष-श्री भगवान सिंह व सचिव-श्री शेष कुमार साहू को दुकान संचालन में अनियमितता बरतने/व्यवपर्तन पाए जाने के कारण संचालक के विरूद्ध छ.ग.सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण)आदेश 2016 के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई है। एसडीएम धरमजयगढ़ श्री धनराज मरकाम के निर्देश पर खाद्य निरीक्षक धरमजयगढ़ ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। एसडीएम कार्यालय धरमजयगढ़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान जबगा के संचालक के खिलाफ  लगातार शिकायतें मिल रही थी। जिसमें उनके द्वारा नियमित रूप से दुकान नहीं खोला जाता है और ना ही राशन वितरण किया जाता है। महीने में सिर्फ  एक या दो दिन दुकान खुला रहता है। इसके अलावा दिए जाने वाले खाद्यान्न स...
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का राज्य स्तरीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण
Raigarh

स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का राज्य स्तरीय टीम ने किया सीएचसी का निरीक्षण

रायगढ़, 17 मई 2025/ राज्य स्तरीय सदस्यों की दो टीम ने पुसौर, तमनार एवं लैलूंगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंन्द्र का निरीक्षण किया। टीम ने अस्पताल की साफ-सफाई एवं फाईलो के रख-रखाव एवं मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञों की टीम ने अस्पताल के सेवाओं और संतुष्टि स्तर का विभिन्न मानकों पर परीक्षण किया। जिसमें उपलब्ध सेवायें मरीजों के अधिकार, इनपुट, सपोर्ट सर्विसेस, क्लिनिक्ल सर्विसेस, गुणवत्ता प्रबधंन और आउट कम जैसे पैरामीटर शामिल है। निरीक्षण पश्चात समस्त सी.एच.सी.उत्तम पाए गए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जगत, डॉ भानू प्रताप पटेल, जिला परिवार कल्याण अधिकारी डॉ केनन डेनियल, डॉ सुमित मंडल जिला नोडल अधिकारी, सुश्री रंजना पैंकरा जिला कार्यक्रम प्रबंधक सहित अस्पताल के डॉक्टर एवं स्टॉफ उपस्थित रहे। ...
थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे को किया गया नि:शुल्क रक्त प्रदाय
Raigarh

थैलीसीमिया पीड़ित बच्चे को किया गया नि:शुल्क रक्त प्रदाय

रायगढ़, 17 मई 2025/ सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु अस्पताल रायगढ़ ने 9 वर्षीय बालक खीरसागर यादव को दो यूनिट रक्त नि:शुल्क प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि खीरसागर यादव उम्र 09 वर्ष पिता-आत्मा राम यादव, ग्राम पंचायत पहाड़ लूडेग का निवासी है जो कि थैलीसिमया बीमारी से ग्रासित है। उसे प्रतिमाह रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है। बालक के पिता ने सुशासन तिहार में नि:शुल्क रक्त प्रदाय के लिए आवेदन किया था। उक्त आवेदन पर त्वरित निराकरण करते हुए स्वास्थ्य विभाग मातृ एवं शिशु अस्पताल रायगढ़ ने बालक खीरसागर यादव को दो यूनिट रक्त नि:शुल्क प्रदान किया। बालक खीरसागर यादव के माता-पिता ने खुशी जाहिर करते हुए शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है कि आज इस पहल से उनके बच्चे को नि:शुल्क रक्त प्रदान किया गया है। ...
तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल
Raigarh

तमिलनाडु में छिपा था हत्या का आरोपी, चक्रधरनगर पुलिस ने जाल बिछाकर धर दबोचा, भेजा जेल

रायगढ़, 17 मई 2025। रायगढ़ जिले की चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जारी सख्त निर्देशों के तहत एक सनसनीखेज हत्या मामले में वांछित आरोपी बसंत चौहान को पुलिस ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फरारी के दौरान अपनी पहचान छिपाकर वहां मजदूरी कर रहा था और पुलिस को चकमा देने के लिए मोबाइल फोन भी बंद कर रखा था। गौरतलब है कि 12 मार्च की सुबह जामगांव रेलवे ट्रैक पर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। शुरूआती जांच में हादसा प्रतीत हो रही घटना का पुलिस ने मात्र 12 घंटे में खुलासा कर यह स्पष्ट कर दिया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे मृतक के साथी ट्रक चालक सुरेश सिंह और बसंत चौहान ने मिलकर अंजाम दिया था। मृतक जितेंद्र सिंह पर सुरेश को शक था कि उसके अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी रंजिश में दोनों ने योजन...
20 साल से फरार हत्या के दोषी फरार स्थायी वारंटी को चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़ा
Raigarh

20 साल से फरार हत्या के दोषी फरार स्थायी वारंटी को चक्रधरनगर पुलिस ने पकड़ा

फरार वारंटियों की धर पकड़ अभियान में चकधरनगर पुलिस को मिली सफलता रायगढ़, 17 मई 2025। एसपी श्री दिव्यांग पटेल द्वारा फरार वारंटियों की धरपकड़ के लिए चलाये जा रहे विशेष अभियान में चक्रधरनगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। वर्ष 2005 के हत्या मामले में दोषी करार दिए जा चुके और पिछले 20 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी संतोष कहार को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वारंटी संतोष कहार को पुलिस ने उसकी पुश्तैनी जमीन पर लौटने की सूचना के आधार पर सक्ती जिले के चिस्दा गांव से दबोचा। मामला वर्ष 2005 का है जब ग्राम चिटकाकानी में जमीन विवाद को लेकर संतोष कहार ने सुरेश अग्रवाल की हत्या कर दी थी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां विचारण उपरांत न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। लेकिन वर्ष 2006 में पत्नी के इलाज के बहाने पैरोल पर छूटने ...