Chhattisgarh

आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर
Chhattisgarh, Raigarh

आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता-कलेक्टर

तमनार और कापू में प्रारंभ होंगे पोषण पुनर्वास केंद्र जिले में मोबाइल सोनोग्राफी सेवा शुरू करने बनेगी कार्ययोजना स्वास्थ्य कर्मियों की समयबद्ध उपस्थिति हेतु बायोमैट्रिक अटेंडेंस लागू करने के दिए निर्देश जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिले में आम नागरिकों को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज जिला कलेक्टोरेट स्थित सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की गहन समीक्षा बैठक ली। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों, योजनाओं और अधोसंरचना विकास कार्यों की विस्तार से समीक्षा की गई। कलेक्टर ने तमनार एवं कापू विकासखंड में अब तक पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) प्रारंभ नहीं होने पर गंभीर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम नागरिकों को बेहतर ...
जिले में गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 77 वां गणतंत्र दिवस
Chhattisgarh, Raigarh

जिले में गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 77 वां गणतंत्र दिवस

शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम रायगढ़ में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोहै कलेक्टर ने सफल आयोजन हेतु अधिकारियों को सौंपे दायित्व, आकर्षक झांकियां एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगे विशेष आकर्षण रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिले में 77 वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमामय, अनुशासित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन 26 जनवरी को प्रातः 9 बजे से शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ में किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने गणतंत्र दिवस समारोह के सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए अपर कलेक्टर श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो को संपूर्ण कार्यक्रम का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं अनुविभागीय दंडाधिकारी रायगढ़ को सहायक नोडल अधिकारी क...
कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं
Chhattisgarh, Raigarh

कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी नागरिकों की समस्याएं

शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और पेंशन प्रकरणों का तत्काल निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिला कलेक्टोरेट परिसर में आज जनदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी मांगों, समस्याओं और शिकायतों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने सभी आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता पूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशनुरुप जिले के आमजनों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक सोमवार को जनदर्शन  का आयोजन किया जाता है। विभागीय अधिकारी इसे गंभीरता से ले और आमजनों की समस्याओं का समाधान करते हुए उन्हें राहत पहुचाएं। जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद पंचायत रायगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत पण्डरीपानी (प.) के ग्रामी...
जिला-जनपद प्रीमियर लीग 2026
Chhattisgarh, Raigarh

जिला-जनपद प्रीमियर लीग 2026

दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट एवं महिला वर्ग रस्साकस्सी प्रतियोगिता का भव्य समापन जनपद पंचायत पुसौर ने जीता खिताब, खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा आयोजन रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ जिला पंचायत रायगढ़ के तत्वावधान में आयोजित जिला-जनपद प्रीमियर लीग 2026 अंतर्गत दो दिवसीय टेनिस बॉल क्रिकेट एवं महिला वर्ग रस्सा कस्सी प्रतियोगिता का आयोजन 17 एवं 18 जनवरी को डिग्री कॉलेज लाल मैदान, रायगढ़ में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में जिले के 07 जनपद पंचायतों एवं जिला पंचायत रायगढ़ की टीमों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शनिवार को सभी टीमों के मध्य नॉकआउट मुकाबले खेले गए। रविवार को खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जनपद पंचायत पुसौर ने जनपद पंचायत धरमजयगढ़ को 50 रनों से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में जनपद पंचायत रायगढ़ ने जिला पंचायत रायगढ़ को 8 विकेट से हराकर फाइनल में स्थान सुनिश्चि...
समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में रायगढ़ जिला अग्रसर, 4.18 लाख मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन
Chhattisgarh, Raigarh

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में रायगढ़ जिला अग्रसर, 4.18 लाख मीट्रिक टन से अधिक उपार्जन

मोटा धान 3.12 लाख मीट्रिक टन, सरना धान 1.05 लाख मीट्रिक टन की खरीदी पूर्ण 2.56 लाख मीट्रिक टन धान का सुरक्षित उठाव, 3.79 लाख मीट्रिक टन के लिए डीओ जारी रायगढ़, 19 जनवरी 2026/ राज्य शासन की मंशानुरूप एवं कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन में रायगढ़ जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता, सुव्यवस्थित व्यवस्था और निरंतर निगरानी के साथ सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। जिले के सभी पंजीकृत धान उपार्जन केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। जिले में अब तक कुल 4,18,532.36 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। इसमें 3,12,790.36 मीट्रिक टन मोटा धान तथा 1,05,742.00 मीट्रिक टन सरना धान शामिल है। खरीदी किए गए धान के सुरक्षित भंडारण और परिवहन की दिशा में प्रभावी ...
पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण के दिए निर्देश
Chhattisgarh, Raigarh

पुलिस अधीक्षक ने ली अपराध समीक्षा बैठक, लंबित अपराधों की समीक्षा कर निराकरण के दिए निर्देश

सड़क हादसों पर कमी लाने पर विशेष फोकस, विजुअल और सामुदायिक पुलिसिंग पर जोर रायगढ़, 19 जनवरी। आज दिनांक 19 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए पुलिस अधीक्षक ने वर्ष 2026 में जिले की पुलिसिंग को लेकर अपनी स्पष्ट कार्ययोजना प्रस्तुत की।क्राइम मीटिंग में पुलिस अधीक्षक ने अपराधों की शीर्षवार समीक्षा करते हुए शरीर संबंधी अपराध, संपत्ति संबंधी अपराध, चाकूबाजी, महिला अपराध एवं साइबर अपराधों में गत वर्ष की तुलना में हुई बढ़ोतरी तथा उसके कारणों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने संपत्ति संबंधी अपराधों में कमी लाने के लिए मुखबिर तंत्र को मजबूत करने, थाना क्षेत्रों में बसे संदिग्ध व्यक्तियों...
हनुमान जी वाली पतंग उड़ाने का आरोप, छत्तीसगढ़ में उबाल; पीएम मोदी पर FIR की मांग
Chhattisgarh

हनुमान जी वाली पतंग उड़ाने का आरोप, छत्तीसगढ़ में उबाल; पीएम मोदी पर FIR की मांग

हनुमान जी के प्रतिरूप वाली पतंग उड़ाए जाने को लेकर छत्तीसगढ़ में राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस नेताओं ने इसे बजरंगबली का अपमान बताया है। कांग्रेस के नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है।
66 रुपये में कैसे गुजारा करें; CG के सरकारी स्कूलों के रसोइए नाराज, सरकार से ये मांग
Chhattisgarh

66 रुपये में कैसे गुजारा करें; CG के सरकारी स्कूलों के रसोइए नाराज, सरकार से ये मांग

रसोइयों की मांग है कि उनकी मजदूरी 66 रुपये प्रतिदिन से बढ़ाकर 400 रुपये से अधिक की जाए। इसे लेकर सभी का विरोध प्रदर्शन लगातार 22वें दिन भी जारी रहा। ये रसोइए 'छत्तीसगढ़ स्कूल मध्याह्न भोजन रसोइया संयुक्त संघ' के बैनर तले विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
कुत्ते को बचाने यात्री बस पलटी, 1 महिला गंभीर, चालक फरार
Chhattisgarh

कुत्ते को बचाने यात्री बस पलटी, 1 महिला गंभीर, चालक फरार

बैलेंस बिगडऩे से हुआ हादसा जशपुरनगर। जिले में एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में यात्री बस पलट गई। हादसे के वक्त बस में लगभग 20 से 25 यात्री सवार थे। इसमें 1 महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। घटना फरसाबहार थाना क्षेत्र के बागमुड़ा गांव के पास रविवार (18 जनवरी) की सुबह हुई है। जानकारी के मुताबिक, माटीपहाड़ छर्रा से जशपुर की ओर जा रही बालाजी यात्री बस सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे पलट गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। यात्रियों को मामूली चोटें, 1 गंभीरहादसे में बस में सवार सभी यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकालने में मदद की। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया, जहां अधिकांश की स्थिति सामान्य बताई जा रही ...
बलौदाबाजार में स्कॉर्पियो-ट्रेलर की टक्कर, 6 घायल, 2 गंभीर
Chhattisgarh

बलौदाबाजार में स्कॉर्पियो-ट्रेलर की टक्कर, 6 घायल, 2 गंभीर

रायपुर सत्संग में जा रहा था परिवार, स्कॉर्पियो का टायर फटने से हुआ हादसा बलौदाबाजार। बलौदाबाजार जिले में रविवार सुबह एक स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर में 6 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना बलौदाबाजार-रायपुर मार्ग पर मल्लिन नाला के पास डोटोपाड क्षेत्र में हुई। घायलों में से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला लवन थाना क्षेत्र का है। घटना सुबह लगभग 8 बजे हुई। कसडोल नगर के वार्ड क्रमांक 8 के रहने वाले पांच पुरुष और एक महिला सहित कुल छह लोग स्कॉर्पियो में सवार होकर रायपुर में एक सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। मल्लिन नाला के पास स्कॉर्पियो का अगला बायां टायर अचानक फट गया। इससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और स्कॉर्पियो सामने से आ रहे एक ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक वाहन के अंदर ...