दर्राभांठा (आड़ील) में नवरात्रि 2025 : श्रीमद् देवी भागवत कथा का भव्य आयोजन

सक्ति। सक्ति के दर्राभांठा (आड़ील) गांव में नवरात्रि 2025 का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाएगा। आदर्श सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति और समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 22 सितंबर 2025 से शुरू होने वाली क्वांर नवरात्रि के पहले दिन से श्रीमद् देवी भागवत कथा का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। इस कथा का रसपान आचार्य पंडित दीपक कृष्ण महाराज (ग्राम घघरा, खरसिया) द्वारा कराया जाएगा। आचार्य जी का कहना है कि जहां श्रीमद् देवी भागवत कथा और पूजा होती है, वहां मां लक्ष्मी और भगवान नारायण की कृपा हमेशा बनी रहती है। यह कथा सुनने से जीवन के सारे बंधनों से मुक्ति मिलती है और भक्तों की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

यह आयोजन नौ दिनों तक चलेगा, जिसमें हर दिन विशेष प्रसंगों का वर्णन होगा। पहले दिन कलश यात्रा और घट स्थापना के साथ कथा शुरू होगी। दूसरे दिन मधुकैटभ की उत्पत्ति और बीज मंत्र की महिमा का बखान होगा। तीसरे दिन कुमारी पूजा और श्री राम-नारद संवाद सुनाया जाएगा। चौथे दिन सूर्यवंश और चंद्रवंश का वर्णन होगा, जबकि पांचवें दिन असुरों के संहार की कथा होगी। छठे दिन तीनों महादेवियों का वर्णन और शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग आएगा। सातवें दिन तुलसी महिमा और चढोत्री का कार्यक्रम होगा। अंतिम दिन गीता पाठ, तुलसी वर्षा, हवन, सहस्त्रधारा और कन्या भोजन के साथ मां की प्रतिमा का विसर्जन होगा।आचार्य जी के अनुसार, श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और अंतिम समय में मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। यह कथा मनुष्य को भवसागर से पार ले जाती है। कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक और कुछ दिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक रखा गया है। आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने सभी भक्तों को इस पवित्र कथा का श्रवण करने के लिए सादर आमंत्रित किया है

आचार्य जी के अनुसार, श्रीमद् देवी भागवत कथा सुनने से जीवन के सारे कष्ट दूर होते हैं और अंतिम समय में मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। यह कथा मनुष्य को भवसागर से पार ले जाती है। कथा का समय दोपहर 3:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक और कुछ दिन दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक रखा गया है। आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने सभी भक्तों को इस पवित्र कथा का श्रवण करने के लिए सादर आमंत्रित किया है