खरसिया पुलिस ने बैटरी और स्टेपनी चोर किया गिरफ्तार, 04 बैटरी एवं 03 स्टेपनी टायर सहित बरामद
रायगढ़। आज खरसिया पुलिस ने मुखबीर सूचना पर एनएच किनारे खड़ी हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चुराने वाले आरोपी शेख अयातुल्ला को गिरफ्तार कर आरोपित से 04 नग एक्साइड कंपनी की बैटरी और 03 स्टेपनी टायर बरामद किया गया है।
घटना की रिपोर्ट कल थाना खरसिया में पंचराम साहू, निवासी बानीपाथर, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ ने दर्ज कराई कि उसे दिनांक 25/08/2024 को तब जानकारी मिली जब एनएच रोड के किनारे स्थित इसके ढाबे के पास खड़े तीन हाईवा वाहनों से बैटरी और स्टेपनी टायर चोरी हो गए हैं। पंचराम ने बताया कि इसके ढाबे के पास 10 चक्का वाहन क्रमांक एमपी 07 एचबी 7806, हाईवा क्रमांक एमपी 07 एचबी 4271 एवं हाईवा क्रमांक एमपी 07 एचडी 4936 के मालिकों द्वारा काम बंद कर दिए जाने के कारण अपने वाहनों को इसके ढाबे के पास खड़ी कर अपने-अपने गांव घर चले गए, जिनकी देखभाल पंचराम कर रहा था।
खरसिया पुलिस ने चोरी की रिपो...










