नंदेली में वार्षिक अखंड रामायण के साथ किया गया नव-वर्ष का स्वागत
नंदेली - धार्मिक आस्था से परिपूर्ण गांव नंदेली में 2024 की विदाई एवं 2025 के आगमन तथा वार्षिक उत्सव के रूप में 31 दिसंबर 2024 को वार्षिक अखंड रामायण की शुरुआत की गई तथा समापन 1 जनवरी 2025 को हुआ।
विदित हो की ग्राम नंदेली में प्रति सप्ताह मंगलवार को श्री राधा कृष्ण मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जाता है इसी की वार्षिक उत्सव मनाने हेतु प्रतिवर्ष 31 दिसंबर को श्री राधा कृष्ण मंदिर प्रांगण में अखंड रामायण का आयोजन सुंदरकांड समिति एवं गांव वालों के सहयोग से सार्वजनिक रूप से किया जाता है।
सुंदरकांड समिति के साथ-साथ गांव के श्रद्धालुओं द्वारा अखंड रामायण पाठ में शामिल होकर मंगलमय जीवन की कामना हेतु प्रार्थना करते हैं, रामायण में प्रसंग अनुसार जनक दुलारी सीता एवं अयोध्यापति श्री राम का विवाह उत्सव भी मनाया जाता है, विवाह उत्सव में गांव के महिलाओं की काफी भीड़ होती है विवाह उत्सव पश्चात संध...










