Kharsia

विधायक उमेश पटेल की पहल से बिंजकोट में नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों को मिली राहत
Kharsia, Raigarh

विधायक उमेश पटेल की पहल से बिंजकोट में नया ट्रांसफार्मर लगा, ग्रामीणों को मिली राहत

खरसिया, 04 सितंबर 2025। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिंजकोट के नीचे बस्ती में पंचायत भवन के पास स्थित बिजली ट्रांसफार्मर 02 सितंबर को अचानक खराब हो गया था। इस वजह से मोहल्ले के लोगों को बिजली की अनुपस्थिति में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बारिश के मौसम में अंधेरे के कारण सांप-बिच्छू जैसे जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया था, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल था। इस गंभीर समस्या को देखते हुए बिंजकोट के जागरूक कांग्रेस कार्यकर्ता हरीलाल पटेल ने तुरंत कदम उठाया। उन्होंने न केवल फोन के जरिए, बल्कि अपने साथियों के साथ नंदेली कार्यालय पहुंचकर विधायक उमेश पटेल को इस समस्या से अवगत कराया। विधायक उमेश पटेल ने बिना देरी किए बिजली विभाग के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश पर बिजली विभाग ने तेजी दिखाते हुए 04 सितंबर को बिंजकोट में 63 के...
शिक्षक की स्मार्ट सोच ने बदली वनांचल में शिक्षा की तस्वीर, क्षेत्रीय बच्चों ने फिर से रचा इतिहास
Kharsia, Raigarh

शिक्षक की स्मार्ट सोच ने बदली वनांचल में शिक्षा की तस्वीर, क्षेत्रीय बच्चों ने फिर से रचा इतिहास

रायगढ़। जहां चाह, वहां राह! कहते हैं, अगर कोई चीज लगन और मेहनत से किया जाए, तो निश्चित ही उसमें सफलता मिलती है! शिक्षक राष्ट्र का निर्माता होता है! एक विद्यार्थी के जीवन में शिक्षक एक ऐसा प्राणी होता है, जो अपने ज्ञान, धैर्य, डांट प्यार और देखभाल से विद्यार्थी के पूरे जीवन को एक मजबूत आकार देता है! छत्तीसगढ़ राज्य के रायगढ़ जिले के घरघोड़ा विकासखंड के प्राथमिक शाला चारमार में पदस्थ शिक्षक "टिकेश्वर पटेल" जो अपने अध्यापन कार्य बहुत अच्छे तरीके से करवाने के अलावा, अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका होने के साथ, गांव एवं क्षेत्र के गरीब होनहार बच्चों को शाला समय के अतिरिक्त प्राथमिक स्तर के बच्चों की नीव को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते। विशेष प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए जाना जाता है यह स्कूलसबसे बड़ी उल्लेखनीय बात यह है कि रायगढ़ जिले के इस सरकारी स्कूल से पिछले वर्ष 6 छात्र-छ...
उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील.. देखें Video
Kharsia, Raigarh

उमेश पटेल के नेतृत्व में खाद संकट पर खरसिया कांग्रेस का हल्ला बोल, हजारों किसानों के साथ घेरा तहसील.. देखें Video

विधायक ने अल्टीमेटम दिया - 'खाद नहीं मिला तो बड़ा आंदोलन होगा' खरसिया, 04 सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ में डीएपी और यूरिया खाद की लगातार कमी ने किसानों को हलकान कर दिया है। इस संकट के बीच खरसिया विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री उमेश पटेल ने गुरुवार को तहसील कार्यालय का घेराव कर राज्य सरकार को खुला अल्टीमेटम दे दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पांच दिनों के भीतर खाद की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हुई, तो किसान और कांग्रेस कार्यकर्ता मिलकर विशाल आंदोलन छेड़ेंगे, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह प्रशासन और सरकार पर होगी। ज्ञात हो कि इस साल खरीफ फसल के लिए किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। पहले किसानों ने सहकारी समितियों (टीएसएस) के माध्यम से मौखिक अनुरोध किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। फिर 1 सितंबर को खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को अल्टीमेटम दिया था। इसके बावजूद खाद ...
खरसिया : खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की आवाज़ बने विधायक उमेश पटेल, 4 सितंबर को खरसिया तहसील कार्यालय का होगा घेराव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील
Kharsia, Raigarh

खरसिया : खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों की आवाज़ बने विधायक उमेश पटेल, 4 सितंबर को खरसिया तहसील कार्यालय का होगा घेराव, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील

खरसिया, 03 सितंबर। क्षेत्र के किसानों को लंबे समय से रासायनिक खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। कई बार मौखिक निवेदन और ज्ञापन देने के बावजूद प्रशासन द्वारा पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं कराई गई है। इस समस्या से परेशान किसान अब आंदोलन की राह पर उतरने को मजबूर हो गए हैं। इसी कड़ी में खरसिया विधायक उमेश पटेल के नेतृत्व में 4 सितंबर 2025, दिन गुरुवार को दोपहर 12 बजे तहसील कार्यालय खरसिया का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि किसानों की मांग को अनसुना नहीं किया जा सकता और उन्हें जल्द से जल्द पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए ब्लाक कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) ने समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं और किसान भाइयों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यकर्ताओं को सुबह 11 बजे मदनपुर कांग्रेस ...
ग्राम दर्रामुड़ा के रामभांठा मोहल्ले में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणेशोत्सव
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के रामभांठा मोहल्ले में धूमधाम से सम्पन्न हुआ गणेशोत्सव

खरसिया, 02 सितंबर। ग्राम दर्रामुड़ा के रामभांठा मोहल्ले में इस वर्ष गणेशोत्सव बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर 27 अगस्त, बुधवार को भगवान श्री गणेश जी की मूर्ति विधि-विधान से स्थापित की गई। प्रतिदिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना, आरती और भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बनाए रखा। आज 02 सितंबर, मंगलवार को भावपूर्ण विदाई के बीच मांड नदी में गणेश जी की मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयघोष के साथ गणेश जी को विदा किया। गांव के लोगों ने कहा कि गणेशोत्सव सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भाईचारे और एकता का प्रतीक है, जो हर दिल को जोड़ता है। ...
खाद आपूर्ति में देरी बर्दाश्त नहीं : खरसिया कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, न मिलने पर आंदोलन का अल्टीमेटम
Kharsia, Raigarh

खाद आपूर्ति में देरी बर्दाश्त नहीं : खरसिया कांग्रेस ने किसानों के साथ मिलकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, न मिलने पर आंदोलन का अल्टीमेटम

खरसिया। खरीफ सीजन के बीच क्षेत्र के किसानों को डीएपी और यूरिया खाद की पर्याप्त आपूर्ति न होने से आक्रोश बढ़ता जा रहा है। इसी मुद्दे को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल के मार्गदर्शन में खरसिया ब्लॉक कांग्रेस कमेटी (शहर एवं ग्रामीण) ने सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत खाद की आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो 4 सितंबर को तहसील कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश के किसानों को उनकी जरूरत के हिसाब से खाद नहीं मिल रही है, जबकि यह समय खेती-किसानी के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। ज्ञापन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और किसानों ने नारेबाजी करते हुए कहा कि “किसानों पर अत्याचार बंद करो”, “खाद की आपूर्ति जल्द करो”, “भाजपा सरकार होश में आओ”, “जय जवान जय किसान” और “उमेश पटेल जिंदाबाद”। ब्लॉक कांग्रेस क...
छत्तीसगढ़ ड्राइवर यूनियन संघ का देहजरी में कार्यालय शुभारंभ, शंभूनाथ डनसेना बने खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष
Kharsia, Raigarh

छत्तीसगढ़ ड्राइवर यूनियन संघ का देहजरी में कार्यालय शुभारंभ, शंभूनाथ डनसेना बने खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष

खरसिया। 01 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ ड्राइवर यूनियन संघ ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से खरसिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम देहजरी में अपना नया कार्यालय प्रारंभ किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सेन और जिला अध्यक्ष शंकर लाल बरेठ के दिशा-निर्देश पर पूरे प्रदेश में चल रहे इस अभियान के तहत यह कदम उठाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विश्वकर्मा भगवान की पूजा-अर्चना से की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से शंभूनाथ डनसेना को खरसिया ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। यूनियन द्वारा इस अवसर पर सभी ड्राइवर भाइयों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित ड्रेस और आईकार्ड धारण करने तथा नशा मुक्त होकर सुरक्षित वाहन संचालन का संकल्प दिलाया गया। बैठक में क्षेत्र के अनेक ड्राइवर सदस्य उपस्थित रहे जिनमें गौतम निषाद, नंदलाल पटेल, वीरेंद्र कुमार यादव, डोलनारायण साहू, पवन दर्शन, अनिल कुमार चौहान, संतोष चौहान, चंदन सिंह, निर्मल साय, रामक...
सड़क पर रुकी बुजुर्ग महिला को उमेश पटेल ने गाड़ी में बैठाकर पहुँचाया मंजिल तक
Kharsia, Raigarh

सड़क पर रुकी बुजुर्ग महिला को उमेश पटेल ने गाड़ी में बैठाकर पहुँचाया मंजिल तक

महिला को बेटे की तरह सम्मान देते हुए विधायक ने मदद की, खरसिया में घटना बनी चर्चा का विषय खरसिया, 31 अगस्त 2025। राजनीति को अक्सर सत्ता, रणनीति और भाषणों से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन कभी-कभी छोटी-सी घटना यह याद दिला देती है कि नेतृत्व का असली अर्थ सेवा और संवेदनशीलता है। ऐसा ही नज़ारा छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में सामने आया, जब खरसिया के विधायक उमेश पटेल ने अपने व्यस्त काफिले के बीच सड़क किनारे खड़ी एक बुजुर्ग महिला को देखकर गाड़ी रोकी और उन्हें उनके गंतव्य तक पहुँचाया। दरअसल, उमेश पटेल हालाहुली से एक दशकर्म कार्यक्रम से लौट रहे थे। घघरा गाँव के पास पहुंचते ही सड़क किनारे एक बुजुर्ग महिला ने हाथ उठाकर गाड़ी रोकने का संकेत दिया। अक्सर ऐसी स्थिति में लोग अनदेखा करके निकल जाते हैं, लेकिन उमेश पटेल ने बिना झिझक अपने ड्राइवर से कहा - “गाड़ी रोको!” वाहन रुकते ही उन्होंने खिड़की से झुककर ...
ग्राम दर्रामुड़ा के हितेश कुमार पटेल का प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर में चयन, परिवार और समाज में खुशी की लहर
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा के हितेश कुमार पटेल का प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर में चयन, परिवार और समाज में खुशी की लहर

खरसिया, 31 अगस्त। हरदिहा मरार पटेल समाज के लिए गर्व का पल आया है। ग्राम दर्रामुड़ा निवासी श्री हरिलाल पटेल (ग्राम पटेल) के सुपुत्र हितेश कुमार पटेल ने प्रयास आवासीय विद्यालय बिलासपुर में वाणिज्य विषय 11वीं कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश पाया है। इस उपलब्धि ने परिवार, गांव और समाज में खुशी और उत्साह की लहर फैला दी है। जानकारी के मुताबिक, परीक्षा 24 अगस्त को संपन्न हुई थी। इसके परिणाम 25 अगस्त को जारी किए गए, जिसमें हितेश कुमार पटेल का चयन हुआ। इसके बाद 29 अगस्त तक उनका एडमिशन भी सुनिश्चित कर लिया गया। इस खुशी के मौके पर समाज और गांव के लोग बधाई एवं शुभकामनाओं के लिए पहुंच रहे हैं। खरसिया विधायक उमेश पटेल सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी हितेश कुमार पटेल को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी है। परिवार, समाज और गांव के लोगों के चेहरे पर यह सफलता गौरव और गर्व का भाव लेकर आई है। हितेश क...
ग्राम दर्रामुड़ा में वर्षों पुरानी मुक्तिधाम निर्माण की मांग अब भी अधूरी, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर जताई नाराजगी और पंचायत से तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की
Kharsia, Raigarh

ग्राम दर्रामुड़ा में वर्षों पुरानी मुक्तिधाम निर्माण की मांग अब भी अधूरी, ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर जताई नाराजगी और पंचायत से तत्काल ठोस कदम उठाने की अपील की

खरसिया, 31 अगस्त। खरसिया के ग्राम पंचायत दर्रामुड़ा के लोग एक बार फिर मुक्तिधाम निर्माण की मांग को लेकर सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से इस मांग को चुनावी मंचों और जनसुनवाइयों में उठाया गया, लेकिन अब तक जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। गांव में अंतिम संस्कार के लिए कोई भी व्यवस्थित जगह नहीं है। पहले जो स्थान मुक्तिधाम के रूप में बनाया गया था, वह आज जर्जर हो चुका है। वहां न तो छाया के लिए शेड है, न पानी की सुविधा, और न ही साफ-सफाई का इंतजाम। इस वजह से ग्रामीणों को खुले स्थानों पर अंतिम संस्कार करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति न केवल धार्मिक परंपराओं का अपमान है बल्कि परिजनों और पूरे समाज के लिए मानसिक पीड़ा का कारण भी बनती है। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से जिला पंचायत सदस्य (जो ग्राम दर्रामुड़ा के निवासी हैं), जनपद सदस्य (जिनका संबंध पास के...