Tag: नरेंद्र मोदी

नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के शासन पर भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा, ओपी चौधरी ने की शामिल होने की अपील
Raigarh

नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के शासन पर भाजपा निकालेगी सेवा ज्योति यात्रा, ओपी चौधरी ने की शामिल होने की अपील

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन और जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी देशभर में सेवा ज्योति यात्रा और विकसित भारत संकल्प सभा आयोजित कर रही है। इस उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री और रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर पार्टी कार्यकर्ताओं सहित आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है। ओपी चौधरी ने कहा कि बुधवार 7 अक्टूबर की तारीख भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन के रूप में दर्ज होगी। उन्होंने बताया कि नरेंद्र मोदी राज्य के प्रमुख और राष्ट्र के प्रमुख (हेड ऑफ द गवर्नमेंट) के रूप में लगातार 25 वर्ष तक सेवा देने वाले भारतीय लोकतंत्र के पहले व्यक्ति होंगे। जनता ने उन्हें 25 वर्षों तक निरंतर अपना समर्थन और आशीर्वाद दिया है, जो उनकी जनसेवा, प्रतिबद्धता और 'राष्ट्र प्रथम' के सिद्धांत के चलते संभव ...