रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा, किस-किस दिन फ्लाइटें?
छत्तीसगढ़ के तीन शहर रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर अब एयर कनेक्टिविटी से जुड़ने वाले हैं। इसके लिए खुद सीएम विष्णु देव साय ने पहल की थी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट...Krishna Bihari Singh वार्ता, रायपुरTue, 17 Dec 2024 08:56 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ के रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को एयर कनेक्टिविटी मिलने वाली है। इसके लिए बड़ा कदम उठाया गया है। इन तीनों शहरों रायपुर, अंबिकापुर और बिलासपुर को जोड़ने के लिए नई उड़ान सेवा का संचालन गुरुवार से शुरू होने जा रहा है। बताया जाता है कि इसके लिए खुद सीएम विष्णु देव साय ने पहल की थी।आधिकारिक बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में केन्द्र सरकार की रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत हवाई सेवाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। रिजनल कनेक्टिविटी योजना के तहत शुरू हो रही नई उड़ान सेवाओं का मकसद हवाई यात्रा ...










