शादी से पहले नसबंदी के लिए करते हैं मजबूर; पूर्व नक्सली ने अमित शाह को सुनाई दर्दनाक आपबीती
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने रविवार को माओवादी नेताओं के जुल्मों की कहानियों को भी साझा किया। एक नक्सली ने बताया कि यदि कोई काडर शादी करना चाहता है तो उस पर नसबंदी कराने का दबाव बनाया जाता है।Krishna Bihari Singh भाषा, रायपुरMon, 16 Dec 2024 12:58 AM ShareFollow Us onकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में थे। अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में 'बस्तर ओलंपिक' कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने सरेंडर करने वाले नक्सलियों की आपबीती भी सुनी। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने माओवादी नेताओं के जुल्मों की कहानियों को सुनाया। एक नक्सली ने अपनी दर्दनाक कहानी में बताया कि यदि कोई उग्रवादी शादी करना चाहता है तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के वरिष्ठ आकाओं की ओर से परोक्ष रूप से उस पर नसबंदी कराने का दबाव बनाया जाता है।सरेंडर ...










