परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था छत्तीसगढ़ PSC का पेपर; चार्जशीट में CBI ने किए चौंकाने वाले दावे
छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में हुए कथित भर्ती घोटाले के मामले में कोर्ट में दायर आरोपपत्र में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने संस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और धन के दुरुपयोग का खुलासा किया है। साथ ही बताया है कि इसमें CGPSC के तत्कालीन अध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों की मिलीभगत भी सामने आई है। चार्ज शीट में जांच एजेंसी ने चौंकाने वाला दावा करते हुए यह भी कहा कि परीक्षा से पहले ही PSC का प्रश्नपत्र लीक हो गया था।16 जनवरी को दाखिल अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने CGPSC के तत्कालीन अध्यक्ष तमन सिंह सोनवानी, उनके कई पारिवारिक सदस्यों, सहयोगियों और निजी संस्थाओं पर निजी लाभ के लिए राज्य की सिविल सेवा परीक्षा प्रक्रिया में हेराफेरी करने का आरोप लगाया है।सीबीआई ने पिछले साल अप्रैल में इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी, इस दौरान उसने डिप्टी कलेक्टरों, पुलिस उपाधीक्षकों और अन्य वरिष्ठ सर...










