NIA को मिली बड़ी कामयाबी, माओवादी से जुड़े समूह के नेता को पकड़ा; टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तारी
छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसका कथित तौर पर माओवादियों से संबंध है। यह गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग मामले में की गई है।Sneha Baluni लाइव हिन्दुस्तान, रायपुरSat, 1 March 2025 12:42 PM ShareFollow Us onछत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसका कथित तौर पर माओवादियों से संबंध है। यह गिरफ्तारी आतंकी फंडिंग मामले में की गई है। अधिकारियों के अनुसार, रघु मिडियामी मूलवासी बचाओ मंच (एमबीएम) का नेता है, जिसे पिछले साल छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ विशेष सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम, 2005 के तहत प्रतिबंधित कर दिया था।छत्तीसगढ़ पुलिस ने नवंबर 2023 में कथित आतंकी फंडिंग का मामला दर्ज किया था, जिसके बाद उन्होंने दो लोगों को गिरफ्तार किया और उन पर ओवरग्राउंड वर्कर (OGW) होने का आरोप लगाते हुए चार...










