छत्तीसगढ़ में मिला नक्सलियों का रखा खजाना, एक इनामी समेत चार माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ में 30 माओवादियों को ढेर करने के एक दिन बाद सुरक्षाबलों को शुक्रवार को उस वक्त बड़ी कामयाबी मिली, जब एक इनामी महिला नक्सली समेत कुल चार नक्सलियों ने सुकमा में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इसके अलावा एक अन्य घटना में सुरक्षाबलों ने गरियाबंद के जंगलों में छुपाकर रखे नक्सलियों के एक खजाने को भी ढूंढ निकाला और वहां से लाखों रुपए की नगदी और विस्फोटक सामग्री बरामद की।सुकमा में हुए आत्मसमर्पण की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में दो लाख रूपए की इनामी महिला नक्सली समेत चार नक्सलियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। अधिकारियों ने कहा कि जिले में चार नक्सलियों कलमू आयते (35), नुप्पो रघु (27), मड़कम कोना (22) और सोड़ी लच्छा (27) ने सुरक्षाबलों के सामने हथियार डाले हैं, इनमें से नक्सली कलमू आयते 'क्रांतिकारी आदिवासी महिला संगठन' की अध्यक्ष थी और उसके सिर...










