अहिवारा से लगे बानबरद के इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर के समीप एक सीढ़ीदार बावड़ी है। यह बावड़ी पापमोचन कुंड के नाम से देशभर में प्रसिद्ध है। ऐसी स्थानीय मान्यता है कि कुंड में स्नान करने से गो-हत्या के पाप से मुक्ति मिल जाती है।
30 मिनट की छोटी सी मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि जो भी अडानी के खिलाफ इस देश में आवाज उठाएगा,उसका हाल मेरे बेटे जैसा होगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके बेटे के खिलाफ कोई मामला नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में सरगुजा और बिलासपुर संभाग के जिलों में अच्छी बारिश हुई है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी विजेता शहरी निकायों को बधाई दी और कहा कि यह राज्य के लिए गर्व का क्षण है। साय ने कहा कि ये उपलब्धियां स्वच्छता के प्रति नागरिकों, नागरिक निकायों और प्रशासन की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा है। छापेमारी की यह कार्रवाई भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ शराब घोटाले से जुड़े मामले में की जा रही है।
मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक प्रदेश में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने, और इसके बाद अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना जताई है। राजधानी रायपुर में बादल छाए रहने की संभावना है।
चैतन्य बघेल को मनी लॉन्ड्रिंग अधिनियम की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया, क्योंकि मामले में नए सबूत मिलने के बाद की गई छापेमारी के दौरान वह कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहे थे। इसके बाद उन्हें रायपुर में विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया।
नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक 6 नक्सली मारे गए हैं। इन सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मौके से अब तक एके-47 राइफल और एसएलआर राइफल सहित भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में एक 16 वर्षीय नाबालिग किशोरी की लाश उसके ही मकान के कमरे में मिली। नाबालिग की लाश अर्धनग्न अवस्था में मिली है। घटना के वक्त किशोरी अपने 11 साल के भाई के साथ घर पर थी। विस्तृत जानकारी के लिए पढ़ें यह रिपोर्ट…