अगले तीन दिनों तक बढ़ेगा टेंपरेचर, जुलाई में मानसून सामान्य रहने के आसार | Temperature will increase for 3 days, monsoon expected to be normal in July
रायपुर42 मिनट पहलेकॉपी लिंकरायपुर में शुक्रवार को धूप-छांव का मौसम बना रहा।छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के साथ तापमान बढ़ रहा है। अगले 3 दिनों तक तापमान में बढ़ने के संकेत हैं। मौसम में नमी घटकर 71 प्रतिशत तक रह गई है। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को राजधानी रायपुर में 80 फीसदी बादल थे।बीते दो दिनों से बारिश नहीं हुई है, जिससे तापमान में खास परिवर्तन नहीं हुआ है। रायगढ़ में सबसे ज्यादा 34.2 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। जांजगीर में 33.4, मुंगेली में 33.3 डिग्री तापमान रहा। रायपुर में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस था। बिलासपुर में 32.8, पेण्ड्रारोड में 29.5,अंबिकापुर में 30.7, जगदलपुर में 33.4, दुर्ग में 30.8 और राजनांदगांव में 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान।मौसम विभाग के मुताबिक आज रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल...