घर जाने पर राजी नहीं हुई पत्नी, गुस्से में पति ने ससुर के सामने ही चाकू से कर दी हत्या
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने चाकू से अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इस विवाद में बीच बचाव करने आए ससुर पर भी जानलेवा हमला कर उसे घायल कर दिया है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी को घर वापस लेकर जाने आया था। लेकिन पत्नी अपने पति के साथ घर जाने के लिए राजी नही थी। जिस वजह से आवेश में आकर पति ने चाकू से पत्नी पर वार किया। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई है। वहीं आरोपी पति फरार बताया जा रहा है।
पति और पत्नी में विवाद के बाद पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। इस घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि दल्ली राजहरा में रहने वाला साइमन मसीह सुबह ट्रेन से अपनी पत्नी को लेने उसके ससुराल पहुंचा हुआ था। जहां पत्नी से घर वापस जाने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि अचानक साइमन ने अपनी पत्नी पर चाकू से वार...