बिलकुल पंचायत-3 जैसा सीन; SP का उड़ाया कबूतर गिर गया नीचे, VIDEO वायरल
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में पंचायत-3 वेब सीरीज का कबूतर वाला सीन दोहराते हुए दिखा। यहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एसपी ने मंच से कबूतर ऊपर की तरफ उछाला तो वो उड़ने की बजाय नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।बीते महीनों अमेजन प्राइम पर पंचायत-3 नाम की वेब सीरीज आई थी। इसमें एक सीन था, जिसमें क्षेत्र के विधायक एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कबूतर उड़ाकर शांति का संदेश देना चाहते हैं। लेकिन कबूतर ऊपर उड़ने के बजाय जमीन पर आकर गिर जाता है। इस दौरान वहां अजीब सी शांति फैल जाती है। ठीक ऐसा ही हुआ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में। यहां 15 अगस्त को एक कार्यक्रम चल रहा था। कार्यक्रम में जिले के एसपी भी आए हुए थे। बाकी अधिकारियों के साथ ही एसपी ने जब कबूतर को उड़ाने के लिए ऊपर की तरफ उछाला, वह ऊपर जाने क...










