सावधान! छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे बहुत भारी बारिश की चेतावनी, उफान पर नदियां; कई जगह जलभराव

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में सोमवार को लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश की संभावना जताई है। इस बीच तीन दिनों की बारिश के चलते कई शहरों में सामान्य जीवन प्रभावित हुआ है।