भूत-प्रेत और शराब छुड़ाने के लिए झाड़-फूक का सहारा, ठगों ने पार कर दिए लोगों के 11 लाख रुपए

ऐप पर पढ़ें

आज के आधुनिक युग मे भी समाज मे अंधविश्वास की जड़े कितनी गहरी हो गई हैं कि इससे झांसे में लोग फंसते चले जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला धमतरी जिले से सामने आया है। जहां झाड़ फूक के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी‌ की गई है। 

छत्तीसगढ़ में झाड़-फूक के मामले अक्सर सामने आते‌ रहते हैं। किसी को बच्चा होने का तो किसी को जॉब मिलने आदि चीजों के झाड़ फूक के झांसे देकर लाखो ऐंठ लेते है। ताजा मामला है धमतरी जिले के मगरलोड ग्राम के जहा तीन व्यक्ति ने 13 लोगो  से 11,25,500 रुपए झाड़ फूक करने के नाम पर उगाही किया है। प्रार्थी इसकी शिकायत मगरलोड थाने में किया है। वही पुलिस मामले दर्ज करने के बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल पुरन साहू भीष्म कुमार और  रमाकांत साहू मगरलोड क्षेत्र में आकर झाड़ फूक कर समस्या से निजाद दिलाने का दावा किया करता था। जिसके बाद क्षेत्र के अलग अलग गांव के 13 लोग अपने समस्या को लेकर झाड़ फूक करने वाले तीनों व्यक्ति के पास गए। जहां आरोपियों ने लोगो को झांसा देना शुरू कर दिया। इस दौरान किसी को घर के जमीन पर हड्डियां गड़ी होने के साथ भूत प्रेत होने का दावा किया तो किसी का गर्भ में भूत प्रेत होने के बात करने लगा, किसी से शारीरिक इलाज ठीक करने के साथ शराब छुड़ाने का दावे करते हुए 13 लोगो से लाखो रुपए का डिमांड किया था।  ग्रामीणों ने समस्या से निजात पाने के लिए लाखो दे भी दिए थे। जब समय आगे बढ़ते गई लेकिन प्रार्थीयो के समस्या दूर होना तो दूर थोड़ा कम भी नहीं हुई। इसके बाद लोगो ने अपने साथ ठगी होना समझा और इसकी शिकायत मगरलोड थाने में जाकर किया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुरन साहू गरियाबंद से धमतरी जिले आकर मगरलोड निवासी रमाकांत और भीष्म कुमार के साथ मिलकर झाड़ फूक के नाम पर ठगी करने का काम पिछले कई दिनों से कर रहे थे। पहले लोगो के समस्या को सुनते उसके बाद झाड़ फूक से ठीक करने का हवाला देकर पैसा का मांग करते। किसी व्यक्ति का यदि बच्चे नहीं हो रहा है तो उन्हें झाड़ फूक करने से बच्चे होने के दावे कर लोगो से लाखो ठग लेते। इन लोगों ने अभी तक 13 लोगो से 11,25,500 रुपए झाड़ फूक करने के नाम पर ठगी किया है। बहरहाल पुलिस तीनो आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गए है।