फेसबुक में प्यार और‌ फिर शादी, सुहागरात पर दूल्हे को लूटकर फरार हुई दुल्हन

ऐप पर पढ़ें

बॉलीवुड की फिल्मों की तरह छत्तीसगढ़ से लुटेरी दुल्हन की ख़बर सामने आ रही। यह ख़बर सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की है। मिली जानकारी के अनुसार लुटेरी दुल्हन सुहागरात के दिन दूल्हे के परिवार को लूटकर फरार हो गई। दूल्हा सुहागरात में सोता रह गया और दुल्हन सोने-चांदी के जेवर और कैश लेकर भाग गई। पूरा मामला सारंगढ़ थाना क्षेत्र के अमझर गांव का है। मिली जानकारी के अनुसार  केशव प्रसाद और पूजा पटेल की दोस्ती FB के माध्यम से हुई थी, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया।

शादी से पहले खुद दूल्हे ने दिए थे 2 लाख रुपए

दूल्हे ने थाने में शिकायत करते हुए कहा कि वह सबसे पहले अपने परिवार के लोगों के साथ लड़की को ओडिशा के पदमपुर देखने गया। जहां शादी की बात को आगे बड़ाने और विवाह करने के लिए 2 लाख रुपए की डिमांड हुई। जिसके बाद दूल्हे के परिवार के लोगों ने पैसे दे दिए और दोनों का विवाह महासमुंद के अर्जुंदा में हुआ। 

सुहागरात के वक्त दुल्हन थी गायब, लूट लिए गए पूरे पैसे

पुलिस में शिकायत लिखाते हुए दूल्हे ने सुहागरात का जिक्र करते हुए बताया कि जब रात में उसकी नींद खुली तो दुल्हन बिस्तर पर नहीं थी। रात के करीब 1 बज रहे थे। वह काफी देर तक दुल्हन को खोजता रहा, लेकिन वह नहीं मिली। जब युवक ने दुल्हन के रिश्तेदारों से संपर्क करना चाहा तो सभी के मोबाइल बंद थे। जिस वजह से उसे शक हुआ। जिसके बाद दूल्हे के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 हजार रुपए कैश और सोने-चांदी के सभी जेवर दुल्हन लेकर भागी है। पीड़ित परिवार को अपमानित महसूस हुआ। लुटेरी दुल्हन के खिलाफ सिटी कोतवाली थाने में FIR दर्ज की गई है।